Meerut: गाण्डीव पोर्टल उपयोग में मेरठ रेंज का दबदबा, बुलंदशहर सीओ प्रथम, मेरठ एसपी दूसरे स्थान पर

Meerut News: नेटग्रिड के गाण्डीव पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल में यूपी टॉप-5 में मेरठ रेंज के दो अधिकारी शामिल।

Update:2026-08-05 21:21 IST

Meerut News

Meerut News:  राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड (नेटग्रिड) के गाण्डीव पोर्टल के प्रभावी उपयोग में मेरठ परिक्षेत्र के दो पुलिस अधिकारियों ने प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल कर मेरठ रेंज का नाम रोशन किया है। जुलाई 2026 के दौरान पोर्टल का सर्वाधिक उपयोग करने वाले उत्तर प्रदेश के पांच अधिकृत अधिकारियों (टॉप-5 ऑथराइज्ड ऑफिसर्स) की सूची में बुलंदशहर के नगर क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रखर पाण्डेय पहले और मेरठ के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार (आईपीएस) दूसरे स्थान पर रहे।

रेंज कार्यालय मेरठ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह उपलब्धि नेटग्रिड, नई दिल्ली तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गाण्डीव पोर्टल के प्रभावी और नियमित उपयोग का परिणाम है। गाण्डीव पोर्टल का उपयोग विभिन्न जांच और खुफिया सूचनाओं के त्वरित विश्लेषण एवं समन्वय के लिए किया जाता है।

मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कलानिधि नैथानी ने दोनों अधिकारियों की इस उपलब्धि पर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित पुलिसिंग को मजबूत बनाने में ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं और इससे अपराध नियंत्रण एवं विवेचना की गुणवत्ता में भी सुधार आता है।

डीआईजी ने मेरठ रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से गाण्डीव पोर्टल का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया है, ताकि आधुनिक तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। अधिकारियों का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का व्यापक उपयोग न केवल जांच प्रक्रिया को गति देता है, बल्कि विभिन्न एजेंसियों के बीच सूचना के आदान-प्रदान को भी अधिक सशक्त बनाता है।

Tags:    

Similar News