Meerut News: मोहब्बत का झांसा देकर छिन ली मासूमियत, किशोरी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Meerut News: जानी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया, किशोरी सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दी गई।
मोहब्बत का झांसा देकर छिन ली मासूमियत, किशोरी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार (Photo- Newstrack)
Meerut News: मेरठ,13 जून। उत्तर प्रदेश के मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गुमशुदा किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया
पुलिस के अनुसार, जानी बुजुर्ग गांव निवासी एक व्यक्ति ने 12 जून को थाना जानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही रहने वाला सामी उर्फ मोहम्मद समी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जानी पुलिस ने कुछ ही घंटों में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी सामी उर्फ मोहम्मद समी (21) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जानी बुजुर्ग गांव का निवासी है।
पुलिस का कहना है
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल) और 6 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुजीत कुमार, महिला उपनिरीक्षक श्वेता यादव और कांस्टेबल मोनू शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।