Mirzapur News: व्यापारी से करीब ढाई लाख की लूट, बेला जंगल में वारदात
Mirzapur News: मड़िहान थाना क्षेत्र के बेला जंगल में कलेक्शन लेकर लौट रहे व्यापारी का वाहन रोककर करीब 2.50 लाख रुपये ले जाने का मामला सामने आया। पुलिस जांच में जुटी है।
व्यापारी से करीब ढाई लाख की लूट, बेला जंगल में वारदात (Photo- Newstrack)
Mirzapur News: मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात बेला मंदिर के सामने दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कैरी मालवाहक गाड़ी से ढाई लाख रुपये लूट लिए। जानकारी के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी के वाहन के टायर में गोली मारकर उसे रोक लिया और करीब 2 लाख 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
कलेक्शन कर मिर्जापुर लौट रहा था व्यापारी
मिर्जापुर जनपद के बाजीराव कटरा निवासी सचिन कटारे ने बताया कि उनकी मिलन थ्रेट, टेलरिंग की थोक सप्लाई की दुकान है। गुरुवार दोपहर मारुति कंपनी की कैरी गाड़ी से चालक सुनील कुमार, 33 वर्ष और राजकुमार, 32 वर्ष सोनभद्र के घोरावल बाजार माल लेकर गए थे। रास्ते में मड़िहान, कलवारी और धुरकर की दुकानों पर भी सामान पहुंचाया। घोरावल से बिक्री का ढाई लाख रुपये लेकर रात 7 बजे वापस निकले थे।
टायर में गोली मारकर लूटे रुपये
बदमाशों ने पहले मैजिक वाहन के टायर में गोली मारकर उसे रुकने पर मजबूर किया। इसके बाद व्यापारी के पास मौजूद कलेक्शन की रकम लूट ली। लूटी गई रकम करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मड़िहान से मिर्जापुर की ओर फरार हो गए।
बेला जंगल में हुई वारदात
यह पूरी घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के बेला जंगल की बताई जा रही है। व्यापारी कंपनी का कलेक्शन लेकर लौट रहा था, तभी रास्ते में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।