Raebareli News : रायबरेली में तालाब की जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Raebareli News : रायबरेली में तालाब की जमीन से अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रशासन ने हाईकोर्ट आदेश पर बुलडोजर कार्रवाई की

Update:2026-05-14 23:01 IST

Raebareli Bulldozer Action

Raebareli News : रायबरेली में तालाब की जमीन पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। हाई कोर्ट के आदेश पर सदर तहसील प्रशासन ने हरचन्दपुर थाना क्षेत्र के कण्डौरा गांव में बुलडोजर चलाकर पांच लोगों के अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।बताया जा रहा है कि करीब चार बीघे से अधिक तालाब की जमीन पर कब्जा कर मकान और अन्य निर्माण कर लिए गए थे। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराया।

तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी जमीन और तालाबों पर अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि तालाब की जमीन पर 50 से अधिक लोगों ने कब्जा कर रखा है। जिन लोगों ने तहसीलदार कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील की है, उनके निर्माण फिलहाल नहीं गिराए गए हैं, जबकि जिन्होंने अपील नहीं की थी, उनके अवैध निर्माण पर आज कार्रवाई की गई।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Tags:    

Similar News