Raebareli News: कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, जगतपुर पुलिस ने किया भव्य स्वागत
Raebareli News: गोकना गंगा घाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों का पिछवारा गांव के पास थाना अध्यक्ष वागीश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भव्य स्वागत किया।
Raebareli Kanwar Yatra
Raebareli News: सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान जगतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस का मानवीय और सेवा भाव से भरा चेहरा देखने को मिला। गोकना गंगा घाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों का पिछवारा गांव के पास थाना अध्यक्ष वागीश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भव्य स्वागत किया।
थाना अध्यक्ष वागीश मिश्रा सहित पुलिसकर्मियों ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इसके साथ ही कांवड़ियों को पानी की बोतलें और बिस्किट वितरित किए गए, जिससे लंबी यात्रा के दौरान उन्हें राहत मिल सके। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित यात्रा का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर पूरे मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल लगातार कांवड़ियों की सुविधा, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैदी से जुटा रहा, जिससे यात्रा बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संचालित होती रही।
शिवभक्त कांवड़ियों ने पुलिस द्वारा किए गए सम्मान और सेवा भाव की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रशासन ने भी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही।