Raebareli News:भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में गूंजे भारत माता के जयकारे
Raebareli News: रायबरेली में भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथी पार्क से शहीद स्मारक तक निकली यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए।
Raebareli News
Raebareli News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से रायबरेली में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ता ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कमलावती सिंह शामिल हुईं। उनके अलावा भाजपा नेत्री किरण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हाथी पार्क से शहीद स्मारक तक निकली यात्रा
जनपद स्तरीय तिरंगा यात्रा हाथी पार्क से शुरू होकर डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का उत्साह नजर आया। पूरे मार्ग पर भारत माता के जयकारों और तिरंगे के साथ माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी के तत्वावधान में जनपद स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इससे पहले मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिए स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद किया गया।
विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प
पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनके योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से प्रेरणा लेकर भारत को विश्व का अग्रणी देश और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को योगदान देना होगाउन्होंने बताया कि तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का शासकीय आयोजन किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।