अल्लाह की राह..., देनी होगी कुर्बानी..., वीडियो कॉल से चलती थी शाहीन-परवेज की आतंक की पाठशाला

Doctor Shaheen News: डॉ. शाहीन के इशारे पर परवेज और डॉ. आरिफ मीर युवा पुरूषों का ब्रेनवॉश करते थे। उनकी इस क्लास में जमात के लोगों भी शामिल होते थे। शाहीन ने इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था।

Update:2025-11-17 10:02 IST

Doctor Shaheen 

Doctor Shaheen News: दिल्ली विस्फोट कांड में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार की गयी डॉ. शाहीन और इंटीग्रल विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परवेज वीडियो कॉल के जरिए आतंक की पाठशाला चलाते थे। महिला विंग की कमान डॉ. शाहीन संभालती थी। डॉ. शाहीन के इशारे पर परवेज और डॉ. आरिफ मीर युवा पुरूषों का ब्रेनवॉश करते थे। उनकी इस क्लास में जमात के लोगों भी शामिल होते थे। शाहीन ने इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था।

इस व्हाट्सएप ग्रुप में देश के विभिन्न शहरों के 100 से ज्यादा लोग जुड़े हुए थे। जिन्हें जेहादी बनाने की क्लास दी जाती थी। खुफिया एजेंसियों को यह जानकारी दोनों के पास से मिले मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से मिली है। जांच एजेंसियों व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े लोगों की पड़ताल कर रही है। आतंक की पाठशाला में युवाओं का ब्रेनवॉश करते हुए यह बताया जाता था कि जिसे आतंकी राह समझा जा रहा है, असल में वह अल्लाह का पैगाम है। अल्लाह ने इसके लिए आपको चुना है। अल्लाह के पैगाम पर इस नेक रास्ते पर चलकर कुर्बानियां देनी होगीं।

युवाओं को आतंक की राह पर ले जाते थे 

डॉ. शाहीन वीडियो कॉल के जरिए व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े युवाओं से बातचीत करती थी और उन्हें कट्टरता का पाठ पढ़ाती थी। उसके साथ ही कानपुर का डॉ. आरिफ मीर और हापुड़ जनपद में रहने वाला फारूक अहमद भी शामिल थे। ये सभी मिलकर युवाओं को आतंक की राह पर ले जाते थे और भड़काऊ बयान देते थे। महिला विंग की कमांडर डॉ. शाहीन महिलाओं से भी बात करती थी और उन्हें परिवार के खिलाफ भी भड़काती थी।

वह कहती थी कि अल्लाह के बताये इस रास्ते पर चलने के लिए शौहर से तलाक भी लेना पड़ सकता है। तुम सब तैयार हो जाओ। जब युवा उनकी बातों में आ जाते थे तब उन्हें टीम में शामिल किया जाता था। इसके साथ ही उन्हें टॉरगेट दिया जाता था और अपनी बारी आने का इंतजार करने को कहा जाता था। वीडियो कॉल के दौरान महिलाएं और पुरूष जेहादी नारे भी लगाते थे।

Tags:    

Similar News