Sant Kabir Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sant Kabir Nagar News: संत कबीर नगर में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी। पढ़ें पूरी खबर।

Update:2026-07-01 12:49 IST

Sant Kabir Nagar News(Photo-Social Media)

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर-ऑपरेशन क्रैक डाउन' अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। साक्ष्य बरामदगी के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 28 जून 2026 को पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को कुछ दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया था और तीन दिन पहले वापस छोड़ गया था। 28 जून की सुबह लड़की का शव कब्रिस्तान के पास एक सागौन के पेड़ से उसके ही दुपट्टे के सहारे लटका मिला, जबकि उसका पूरा शरीर जमीन पर टिका हुआ था। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने और साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। शिकायत के आधार पर थाना बेलहरकला में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में बेलहरकला थानाध्यक्ष हरिकेश भारती और एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम ने आज सुबह बालूशासन पुल के पास से दोनों अभियुक्तों—मुहम्मद शरीफ उर्फ बगेदू और मोहम्मद आमिर उर्फ निरहू उर्फ पिल्ले (निवासी नगर पंचायत बेलहरकलाको गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद सुबह करीब 4:00 बजे जब पुलिस टीम आरोपियों को मृतका का मोबाइल और सिम बरामद कराने के लिए ग्राम कुशहरा दरही रोड (जंगल बेलहर) ले गई, तो दोनों अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया।

पुलिस द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद भी जब वे नहीं रुके, तो आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने फायरिंग की। गोली दोनों अभियुक्तों के पैर में लगी, जिससे वे घायल हो गए।घायल आरोपियों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी मेहदावल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, अब इस मामले में दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0 187/26 धारा 103(1)/238 बीएनएस) में दुष्कर्म, पाक्सो (POCSO) और एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।

Tags:    

Similar News