आजम खान को मिला ऑफर! इस पार्टी ने कहाः बड़ा सम्मान देंगे, अखिलेश पर ‘साइड’ करने का आरोप

Azam Khan: अरविंद राजभर ने कहा कि आजम खान जैसे बड़े नेताओं का बॉयकॉट नहीं होना चाहिए। ऐसे नेता धरातल से जुड़े होते हैं।

Update:2025-10-14 15:15 IST

Azam Khan News

Azam Khan: सुहेलदेव भारतीय समाज समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आजम खान अगर हमारी पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो फिर उन्हें बड़ा सम्मान देंगे। अरविंद राजभर ने आजम खान को ‘जन नेता’ करार दिया। कहा कि आजम जैसे जन नेता की उत्तर प्रदेश को जरूरत हैं। जब पिता ओमप्रकाश राजभर की तबीयत ठीक हो जाएगी तब रामपुर जाकर आजम खान से भेंट की जाएगी।

अरविंद राजभर ने कहा कि आजम खान जैसे बड़े नेताओं का बॉयकॉट नहीं होना चाहिए। ऐसे नेता धरातल से जुड़े होते हैं। उनके साथ हमेशा संवाद करते रहना चाहिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए अरविंद राजभर ने कहा कि वह आजम खान को किनारे कर रहे हैं। बिहार चुनाव को लेकर राजभर ने कहा कि एनडीए यदि नहीं चाहता है कि बिहार में सुभासपा में एंट्री न करे तो फिर सुभासपा बिहार में अकेले के दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब सुभासपा खुद के दम पर चुनाव लड़ी हो और वोट पायी हो। बिहार में चुनाव लड़कर यह दिखा दिया जाएगा कि ऐसा करने का दुस्साहस न करें।

जेल में रहते अखिलेश को आजम की चिंता नहीं

अरविंद राजभर ने कहा कि सपा नेता आजम खान जब तक जेल में थे। तब तक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनकी चिंता नहीं हुई। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जब आजम जेल में थे तब अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा था कि आजम खान सिर दर्द बनते जा रहे हैं। मुस्लिम वोट के लिए रामपुर जाकर आजम खान से मुलाकात करना केवल दिखावा था। राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी से आजम खान का मन भर गया है। इसीलिए उन्होंने बसपा अध्यक्ष के पक्ष में बयान दिया। सपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि आजम खान स्वतंत्र हैं वह जो चाहें। वह निर्णय ले सकते हैं।

Tags:    

Similar News