Shamli News: करोडों संपत्ति के मालिक एक जाट परिवार का इस्लाम मजहब में धर्मांतरण का मामला
Shamli News: शामली जनपद में करोड़ों की संपत्ति वाले एक जाट परिवार के इस्लाम धर्म अपनाने के मामले ने चर्चा तेज कर दी है। प्रशासन और संबंधित पक्षों की प्रतिक्रियाओं पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Shamli News(Photo-Social Media)
Shamli News: उत्तरप्रदेश के जनपद शामली में धर्मान्तरण का मामला सामने आया है जहाँ पर शहर के हनुमान टिल्ला के पास भारत मेडिकल स्टोर है जिसके संचालक देवराज मलिक हैं। देवराज मलिक के लड़के आयुष मलिक को 5 साल पहले शामली की एक मुस्लिम लड़की चांदनी कुरैशी पर आरोप है की उसने बड़े ही षड्यंत्र के तहत आयुष को अपने प्रेम जाल में फंसाती है और यह मुस्लिम लड़की आयुष मलिक को दोस्त बनाकर उससे शारीरिक संबंध बनाती है और उसकी वीडियो बना लेती है। वीडियो बनाने के बाद पूरा मुस्लिम परिवार इस जाट परिवार को ब्लैकमेल करता है।
मुजफ्फरनगर जिले के गांव बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम के पीठाधीश्वर यशवीर महाराज ने अपना एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान टिल्ला के निकट देवराज मलिक का मेडिकल स्टोर है जिसके मालिक देवराज मलिक है जिनके लड़के आयुष मलिक को 5 साल पहले शामली की एक मुस्लिम लड़की चांदनी कुरैशी पर आरोप है की उसने बड़े ही षड्यंत्र के तहत आयुष को अपने प्रेम जाल में फंसाती है और यह मुस्लिम लड़की आयुष मलिक को दोस्त बनाकर उससे शारीरिक संबंध बनाती है और उसकी वीडियो बना लेती है। वीडियो बनाने के बाद पूरा मुस्लिम परिवार इस जाट परिवार को ब्लैकमेल करता है। मुस्लिम परिवार के दबाव में आयुष मलिक का खतना कराकर कलमा पढ़ाकर मुस्लिम बना दिया जाता है और चांदनी कुरैशी के साथ आयुष का निकाह करा दिया जाता है। देवराज मलिक, जो शामली मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, अपने समाज को भ्रमित करने के लिए अपने पुत्र को अपने से अलग कर देते हैं, लेकिन उनका संपर्क अपने पुत्र से लगातार बना रहता है।
आज स्थिति यह है कि यह सुनने में आ रहा है कि आयुष के माता-पिता का भी इस्लाम मजहब में धर्मांतरण करा दिया गया है। वह हिन्दुओं के बीच में रहकर तो कहते हैं कि हम हिन्दू हैं, लेकिन वह लगातार मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे हैं और मदरसों में चंदा भी दे रहे हैं। चांदनी कुरैशी बड़ी जेहादन है। यह कई हिन्दू परिवारों को मुस्लिम बनाने के लिए उनके संपर्क में है। यह बहुत ही गंभीर विषय है।
मेरा उत्तर प्रदेश सरकार और शामली पुलिस प्रशासन से कहना है कि आप तत्काल चांदनी कुरैशी व उसके पूरे परिवार को गिरफ्तार करिए। इन्होंने एक हिन्दू जाट परिवार का इस्लाम मजहब में धर्मांतरण कराया है। जिस मौलवी ने आयुष मलिक को कलमा पढ़ाया और आयुष का निकाह करवाया, उस मौलवी को भी तुरंत गिरफ्तार किया जाए। हम घोषणा कर रहे हैं कि यदि चांदनी कुरैशी को परिवार सहित गिरफ्तार नहीं किया गया, तो शामली में ही कसाई बस्ती, जहाँ चांदनी का परिवार रहता है, उस बस्ती का घेराव करके धरना दिया जाएगा। आयुष से रहमान बने व्यक्ति के भारत मेडिकल स्टोर पर भी धरना रखा जाएगा। मेरा इस जाट परिवार से अनुरोध है कि आप अपने सनातन धर्म में वापस आइए। अब देश में इस्लामिक शासन नहीं है कि आपको भय में आकर मुस्लिम बनना पड़ा हो। आपको वापस सनातन धर्म में आना चाहिए हमारा यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक आप वापस सनातन धर्म में नहीं आ जाते। आपको ईश्वर ने सनातन धर्म में पैदा किया है, जेहादी बनने के लिए नहीं।
वही इस पूरे मामले पर एसपी ऑफिस पहुंचे मेडिकल स्टोर संचालक देवराज मलिक ने बताया कि हमने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है हम हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से पूजन सब करते हैं जिसकी वीडियो मैंने स्थानीय प्रशासन को दे दिया है और सुबह से शाम तक मंदिर में जाते हैं मंदिर में पूजा पाठ करते हैं और सुबह अपने घर पर भी पूजा पाठ करते हैं हम हिंदू धर्म में पूर्णतया आस्था रखते हैं। बेटे को कुछ असामाजिक तत्व है जो मुल्ला मौलवी है वह उसे कॉन्फिडेंस में लेकर कुछ गलत तरफ डाइवर्ट करने में लगे हुए हैं। दाढ़ी के बारे में कहा की दाढ़ी का तो वह शौकीन पहले से रहा है लेकिन अब उसकी थोड़ी बड़ी हो रही है लेकिन हम उसमें प्रयास यह कर रहे हैं कि जल्द ही मैं उसे अपने पास में वापस घर के आऊ इसी प्रयास में मैं ज्यादा धार्मिक कार्य भी कर रहा हूं।
नमाज के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है पूजा पाठ तो वह पहले से ही नहीं करता है। मैं पुलिस प्रशासन को कप्तान साहब से भी संपर्क किया सभी को वर्तमान में निकट जो भी हमने पूजा पाठ की अपने बेटे को वापस लाने में वह सब बताया है। पुलिस ने उन्हें कहा कि हम उन पर कार्यवाही करेंगे जो मुल्ला मौलवी उसे भगा रहे हैं और उसे धर्मांतरण की ओर खींचकर ले जा रहे हैं।