Shamli News: दुकान के मुहूर्त कार्यक्रम में शामिल होने रोडवेज बस से पहुंचे मंत्री जसवंत सैनी
Shamli News: उत्तर प्रदेश के मंत्री जसवंत सैनी सहारनपुर से रोडवेज बस में यात्रा कर शामली पहुंचे और करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।
Shamli News
Shamli News: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने शुक्रवार को एक अनोखी पहल करते हुए रोडवेज बस से सफर कर शामली पहुंचे। बस में आम यात्रियों के बीच यात्रा करते मंत्री को देखकर लोग हैरान रह गए।बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग और ईंधन बचत की अपील के बाद मंत्री ने यह कदम उठाया।
मंत्री सहारनपुर से रोडवेज बस द्वारा शामली पहुंचे और गुरुद्वारे के पास उतरकर करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर शहर की एक घेवर की दुकान के मुहूर्त कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मंत्री जसवंत सैनी ने दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया और मिठाइयों का स्वाद भी चखा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती और पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए सभी लोगों को समय-समय पर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित में दूरदर्शी सोच के साथ फैसले लेते हैं और जनता को भी उनकी अपील का पालन करना चाहिए। मंत्री ने यह भी बताया कि वह स्वयं अब सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने बाहरी कार्यक्रमों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने का प्रयास करेंगे।मंत्री का यह सादगी भरा अंदाज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।