Shamli News: आई एम ऑन मिशन: आयुष मलिक प्रकरण में पुलिस जांच तेज

Shamli News: शामली में आयुष मलिक प्रकरण की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। 'आई एम ऑन मिशन' पोस्ट समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

Update:2026-06-30 19:34 IST

Shamli News(Photo-Social Media)

Shamli News: शामली के चर्चित धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच के दौरान पुलिस ने आयुष मलिक के घर पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान एक निजी डायरी, मोबाइल फोन और कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि डायरी के एक पन्ने पर अंग्रेजी में "I Am On Mission – Ayush Malik" लिखा मिला है। हालांकि, इस लिखावट का क्या अर्थ है और इसका मामले से क्या संबंध है, इसकी पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

देशभर में चर्चा का विषय बने इस धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस हर पहलू को खंगालने में जुटी है। पुलिस द्वारा आयुष मलिक के घर पर की गई तलाशी के दौरान एक निजी डायरी मिलने का दावा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, डायरी में "I Am On Mission – Ayush Malik" लिखा हुआ मिला है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह कथन किस संदर्भ में लिखा गया था और इसका मामले से कोई संबंध है या नहीं।

तलाशी के दौरान पुलिस को आयुष मलिक के मोबाइल फोन, एक बड़ा चाकू और कुछ अन्य सामान भी मिला है, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस इन सभी बरामद वस्तुओं की फोरेंसिक और तकनीकी जांच कराने की तैयारी में है। उधर, धर्मांतरण कराने के आरोप में नामजद फरार मौलाना की तलाश भी लगातार जारी है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस पूरे मामले के पीछे कोई संगठित गिरोह या बाहरी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था। हालांकि, अभी तक इस संबंध में पुलिस की ओर से किसी बड़े नेटवर्क की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले पर लोगों की नजर बनी हुई है और पुलिस हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Tags:    

Similar News