Shamli News: घेवर बना रहे युवकों पर दबंगों का हमला, सीसीटीवी वीडियो वायरल

Shamli News: शामली के कैराना में घेवर बना रहे दो युवकों पर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने हमला कर दिया। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Update:2026-06-16 15:56 IST

Shamli News

Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कैराना क्षेत्र में घेवर बना रहे दो युवकों पर आधा दर्जन से अधिक दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

घेवर बनाने के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार कस्बा कैराना निवासी इमरान और मुजम्मिल कैराना-कांधला मार्ग स्थित एक प्लॉट में आग की भट्टी पर घेवर तैयार कर रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दोनों युवकों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।मारपीट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लोग युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

Tags:    

Similar News