Shravasti News: DM अन्नपूर्णा गर्ग ने मुख्यमंत्री अभ्युदय एवं मॉडल विद्यालय निर्माण कार्यों का किया

Shravasti News: श्रावस्ती में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने मुख्यमंत्री अभ्युदय और मॉडल विद्यालय निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा के पालन के निर्देश दिए।

Update:2026-05-22 21:07 IST

DM अन्नपूर्णा गर्ग ने मुख्यमंत्री अभ्युदय एवं मॉडल विद्यालय निर्माण कार्यों का किया (Photo- Newstrack)

Shravasti News: श्रावस्ती। जनपद में चल रहे शैक्षणिक अवसंरचना विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद भिनगा क्षेत्र में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कम्पोजिट अभ्युदय विद्यालय एवं मुख्यमंत्री कम्पोजिट मॉडल विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समयसीमा की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निर्माण कार्य जून 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि विद्यालय भवनों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस पर अवर अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य जून 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।


डीएम ने विद्यालय परिसर में बन रही बाउंड्रीवाल, फर्श और अन्य निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि बाउंड्रीवाल का निर्माण मजबूत और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए तथा परिसर में लगाई जा रही सभी टाइल्स निर्धारित मानकों के अनुरूप हों। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा।


मुख्यमंत्री मॉडल अभ्युदय विद्यालय की कार्यदायी संस्था सीडीको (CIDCO) के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाए। साथ ही संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने, चेतावनी देने तथा आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक दंड लगाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

सरकार की प्राथमिकता छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निर्माण स्थल पर दैनिक मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि कार्यों को तय समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसमें किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता, अवर अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य समय पर पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Tags:    

Similar News