Shravasti News: इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी ने चलाया सघन सुरक्षा अभियान

Shravasti News : श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी का सघन सुरक्षा अभियान, संदिग्धों की जांच और ड्रोन से निगरानी तेज।

Update:2026-05-24 20:46 IST

Shravasti News

Shravasti News : इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से सघन सुरक्षा अभियान चला रखा है। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के नेट में थाना सिरसिया क्षेत्र के अंतर्गत सुईया बॉर्डर पर पैदल गश्त तथा पेट्रोलिंग अभियान चलाकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।गश्त के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, आवागमन मार्गों, संवेदनशील स्थलों तथा सुरक्षा बिंदुओं का निरीक्षण किया गया,आवागमन करने वाले संदिग्ध,व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग की गई एवं मौके पर तैनात पुलिस व एसएसबी बल को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिस एवं एसएसबी कर्मियों को अवैध आवागमन, तस्करी, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, सतर्क रहकर ड्यूटी करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में आज थाना सिरसिया पुलिस, थाना मल्हीपुर व SSB की संयुक्त टीम द्वारा इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र ग्राम सघईपुरवा, बनियागांव आदि विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर संयुक्त पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

बताया कि संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों की रोकथाम सुनिश्चित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। पुलिस एवं SSB की सतर्क एवं समन्वित कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी हुई है। एसपी राहुल भाटी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस इकाई या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

गश्त के दौरान की गई जांच:

1. चेकपोस्ट निरीक्षण: पुलिस एवं एस एसबी ने सुईया बैरियर पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग प्रक्रिया, रजिस्टर मेंटेनेंस व सीसीटीवी की स्थिति देखी।

2. खुले रास्तों पर निगरानी: मुख्य मार्ग के अलावा पगडंडियों व नदी किनारे के खुले रास्तों पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए।

3. संयुक्त टीम को ब्रीफिंग: एसपी ने कहा, _"सीमा पर तस्करी, मानव तस्करी व अवैध घुसपैठ रोकने के लिए 24 घंटे अलर्ट रहें। हर आने-जाने वाले की सघन जांच हो।"

स्थानीय ग्रामीणों से संवाद:

गश्त के दौरान पुलिस ने सीमावर्ती गांव सुईया के ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्हें संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत 112 या स्थानीय थाने को सूचना देने की अपील की। ग्रामीणों ने बताया कि एसएसबी की लगातार गश्त से सुरक्षा का भाव बढ़ा है।

प्रशासन की तैयारी:

जनपद में इंडो-नेपाल सीमा 50 किमी से अधिक लंबी है। सिरसिया, हरिहरपुररानी व मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एसएसबी की 42वीं वाहिनी के साथ पुलिस की संयुक्त टीमें तैनात हैं। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक का बयान:

"सीमा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। आने वाले त्योहारों व मानसून सीजन को देखते हुए गश्त और बढ़ाई गई है। किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं होगी।

Tags:    

Similar News