Shravasti news तहसील अधिवक्ता संघ इकौना चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी , प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 30 अगस्त को

Shravasti News: इकौना के वार्षिक चुनाव नामांकन काफी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हो गया। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

Update:2025-08-19 17:41 IST

Shravasti advocate election 2025

Shravasti News: मंगलवार को अधिवक्ता संघ इकौना के वार्षिक चुनाव नामांकन काफी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हो गया। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इसमें अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार मिश्र,उदय राज पांडेय और दिलीप कुमार शर्मा ने अपना नामांकन पर्चा पांच सदस्यीय एलडर कमेटी को सौंपा हैं। वहीं महामंत्री पद के लिए अधिवक्ता अलोक कुमार मिश्र, राजेन्द्र कुमार मिश्र और दूधनाथ यादव ने पर्चा दाखिल किया है। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश द्विवेदी ने निर्विरोध पर्चा दाखिल किया है।

मध्य उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार सैनी, प्रभाकर त्रिपाठी,अनुप कुमार द्विवेदी, रजनीश कुमार शुक्ल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शब्बीर आलम नईमी, लवलेश कुमार यादव और राघवेन्द्र कुमार दीक्षित, संयुक्त मंत्री पद पर अजीत कुमार,रणजीत सिंह,सुधीर कुमार शुक्ल,शेरे मजदा , कोषाध्यक्ष पद पर राम कुमार चौहान और दिलीप कुमार शुक्ल, वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल पद पर रवीन्द्र नाथ पाठक,वंश राज गौतम, विष्णु कुमार गुप्ता, अजीत कुमार चौहान,तरूणेन्द्र कुमार सिंह और विनोद कुमार यादव तथा कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल पद पर शिव राजेश कुमार,विक्रम प्रताप चौहान,धर्म चंद्र यादव, नीरज कुमार शुक्ल,राम कुमार यादव और अनुज कुमार मिश्र ने अपना -अपना नामांकन पत्र पांच सदस्यीय एलडर कमेटी के सामने दाखिल किया है। एल्डर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट उदय राज तिवारी ने बताया है कि पर्चा नामांकन प्रपत्र की जांच 20 अगस्त बुधवार को होगा। जबकि नाम वापसी की तिथि वृहस्पतिवार को निर्धारित की गई है। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों का चुनाव होता आ रहा है।

एलडर कमेटी अध्यक्ष बृजेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव ने बताया है कि चुनाव मतदान आगामी 30 अगस्त 2025 को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा,जो शाम 3:30 बजे तक चलेगा।इसी दिन आधा घंटे बाद 4:00 बजे से मतगणना शुरू होगी। और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार अधिवक्ता चुनाव में सीओपी धारक 144 अधिवक्ता अपना मतदान करके नए पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। उन्होंने बताया कि आज नामांकन प्रक्रिया एलडर कमेटी में अध्यक्ष एडवोकेट बृजेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव , वरिष्ठ सदस्य उदय राज त्रिपाठी,ओम प्रकाश पाण्डेय,सीतला प्रसाद शर्मा,गंगा प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

Tags:    

Similar News