Shravasti News: श्रावस्ती में बाइक चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की
Shravasti News: श्रावस्ती में हरदत्तनगर गिरंट पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई।
Shravasti News
Shravasti News: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरदत्तनगर गिरंट थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में की गई।
जुमे की नमाज के दौरान चोरी हुई थी बाइक
मामले में वादी मुस्लिम खान पुत्र अजीज खान, निवासी सलारपुर, थाना मटेरा, जनपद बहराइच ने हरदत्तनगर गिरंट थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि वह त्रिलोकपुर स्थित पिरभितनी मजार पर जुमे की नमाज पढ़ने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 40 AJ 2061 मजार के बाहर खड़ी की थी।नमाज पढ़ने के बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक मौके से गायब थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 21 अगस्त 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 134/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) में मुकदमा दर्ज किया।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने सज्जन उर्फ पैरु पुत्र रफीक, निवासी सिसैया, थाना धौरहरा, जनपद लखीमपुर को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP 40 AJ 2061 बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया है।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक चन्द्रोदय मिश्रा और हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल रहे।