Shravasti News: श्रावस्ती साइबर सेल की बड़ी सफलता, UPI ठगी के 4 हजार रुपये पीड़ित को लौटाए
Shravasti News: श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर साइबर सेल ने UPI ठगी के शिकार व्यक्ति के 4,000 रुपये MRM Portal के माध्यम से वापस कराए। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 हेल्पलाइन या NCRP पोर्टल पर देने की अपील की।
Shravasti News
Shravasti News: साइबर अपराधियों के खिलाफ जनपद पुलिस की मुहिम को एक और सफलता मिली है। साइबर सेल थाना मल्हीपुर ने UPI के माध्यम से ठगे गए 4,000 रुपये शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस कराए हैं।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई।
क्या था मामला?
आवेदक सुधाकर सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह, निवासी भगवानपुर, थाना मल्हीपुर ने 18 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत संख्या 33101260013811 दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से 4,000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी।प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर महेन्द्र कुमार सिंह तथा साइबर सेल की टीम ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए MRM (Money Restoration Module) Portal के माध्यम से ठगी गई पूरी धनराशि 4,000 रुपये वापस कराकर शिकायतकर्ता के बैंक खाते में जमा कराई।
इस कार्रवाई में थाना मल्हीपुर के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक अनिष कुमार गौड़, कांस्टेबल राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल चन्दन मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in, हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा अपने नजदीकी थाने पर शिकायत दर्ज कराएं।