Siddharthnagar News: जिलाधिकारी ने सोहास-लौटन मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण
Siddharthnagar News: सोहास-लौटन मार्ग पर बन रहे पुल का डीएम शिवशरणप्पा जी एन ने निरीक्षण किया। कार्य केवल 10% मिला, धीमी प्रगति पर कार्रवाई की संस्तुति की गई।
जिलाधिकारी ने सोहास-लौटन मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण (Photo- Newstrack)
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने सोहास-लौटन मार्ग पर लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा सभी तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय विकास को भी गति प्राप्त होगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजना समय पर पूर्ण होकर आम जनता को उसका लाभ मिल सके।
आज दिनांक 31/5/2026 को सोहास लोटस मार्ग के Km 2 पर हो रहे पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के समय पाया गया कि निर्माण कार्य की प्रगति बहुत धीमी है तथा निर्माण कार्य में सिर्फ 04 मजदूर ही कार्य करते हुए पाये गये । सहायक अभियंता द्वारा बताया गया है कि यह निर्माण कार्य 18/2/2026 को एग्रीमेंट हुआ है। निरीक्षण समय कार्य सिर्फ 10%. ही पाया गया।
बारिश का मौसम भी आ गया है और कार्य की प्रगति की बहुत धीमी है बारिश समय से हो जाती है तो लगभग 20 गाँव इससे प्रभावित होगे। और आम जनमानस को भी काफी असुविधा होगी। सोहास: लोटन मार्ग पर जाने के लिए इसके अतिरिक्त उस रोड पर कोई भी लिंक रोड भी नही है। बारिश को ध्यान में रखते हुये एवं अन्य समस्थाओ को भी ध्यान में रखते हुये सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड राजकुमार मौर्य, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड लालचंद पटेल मनोज पासवान सोहनलाल के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की संस्तुति की जाती है।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, अभियंता एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।