Siddharthnagar News: योग दिवस से पूर्व स्टेडियम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कि श्रमदान
Siddharthnagar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद, विधायक, डीएम समेत अधिकारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता और स्वस्थ समाज का संदेश दिया।
योग दिवस से पूर्व स्टेडियम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कि श्रमदान (Photo- Newstrack)
Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व जनपद में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव तथा जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने सहभागिता करते हुए साफ-सफाई अभियान चलाया।
स्टेडियम परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्टेडियम परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशभर में स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेकर देशवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया है। स्वच्छ वातावरण से बीमारियों की रोकथाम होती है और नागरिकों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
स्वच्छता अभियान से जुड़े अधिकारी
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित साफ-सफाई की आवश्यकता पर बल दिया। श्रमदान अभियान के माध्यम से योग दिवस के अवसर पर स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ राहुल सिंह, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।