Siddharthnagar News: केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण, प्रदर्शनी एवं बाल विकास योजनाओं का हुआ प्रदर्शन
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर प्रदर्शनी और विभागीय स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभार्थियों को सुविधाएं वितरित की गईं।
Siddharthnagar News
Siddharthnagar News: केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने के अवसर पर लोहिया कला भवन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का उद्घाटन विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. तथा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने फीता काटकर किया।
जनकल्याणकारी योजनाओं की सामने आयी ये जानकारी
उद्घाटन के पश्चात विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो पात्र व्यक्ति अभी तक विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उनका पंजीकरण कराकर भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।
महिला एवं बाल विकास से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित
कार्यक्रम के दौरान जनस्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा नवजात बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बी.एस. यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।