Siddharthnagar News: भारत-नेपाल बॉर्डर पर 18 पासपोर्ट के साथ नेपाली और 16 बांग्लादेशी मिलने से मचा हड़कंप, जांच एजेंसियां अलर्ट

Siddharthnagar News: पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम की धारा-12 तथा बीएनएस की धारा 336(3) व 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

Update:2026-05-12 16:05 IST

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: जिले के थाना मोहाना पुलिस, एसएसबी ककरहवा और सीमा शुल्क इकाई ककरहवा की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 पासपोर्ट के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 16 बांग्लादेशी तथा 2 नेपाली पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम की धारा-12 तथा बीएनएस की धारा 336(3) व 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपराध नियंत्रण एवं तस्करी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थाना मोहाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान मंगलवार को ककरहवा चेक पोस्ट पर संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर एक व्यक्ति को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 18 पासपोर्ट बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान जलंधर धामी पुत्र रामपुकार धामी निवासी ग्राम हरिपुर-7, जिला सरलाई, प्रदेश-2 नेपाल के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, बरामद पासपोर्टों के संबंध में जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अभियुक्त किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क या अवैध मानव तस्करी गिरोह से जुड़ा है या नहीं। इस कार्रवाई को सीमा सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बता दे, गिरफ्तारी करने वाली टीम में सीमा शुल्क इकाई, थाना मोहाना पुलिस तथा एसएसबी ककरहवा के अधिकारी और जवान शामिल रहे।

Tags:    

Similar News