Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में धरती से ज्वाला की तरह फूटी मिट्टी, सोहस मोड़ पर जुटी भीड़

Siddharthnagar News : सिद्धार्थनगर के सोहस मोड़ पर जमीन से ज्वाला की तरह मिट्टी फूटने से दहशत, रहस्यमयी घटना देखने उमड़ी भीड़।

Update:2026-05-10 21:41 IST

Siddharthnagar News  

Siddharthnagar News : सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाज़ार नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी और कौतूहल का माहौल बन गया, जब गोरखपुर मार्ग स्थित यूनियन बैंक के बगल सोहस मोड़ पर जमीन के अंदर से अचानक ज्वाला की तरह मिट्टी बाहर निकलने लगी। इस अनोखे और हैरान कर देने वाले दृश्य को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जमीन के भीतर से तेज दबाव के साथ मिट्टी लगातार ऊपर की ओर निकलती दिखाई दी। दूर से देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो धरती के अंदर कोई विस्फोट या ज्वालामुखी जैसी गतिविधि हो रही हो। घटना को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए, जबकि कई लोग इसे मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले जमीन में हल्की कंपन महसूस हुई, जिसके बाद मिट्टी फूटने लगी। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। फिलहाल इस रहस्यमयी घटना के पीछे का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारों का मानना है कि यह घटना जमीन के अंदर गैस प्रेशर, भूगर्भीय हलचल या पानी के दबाव के कारण हो सकती है। वहीं प्रशासन को मामले की सूचना दे दी गई है और जांच कराए जाने की बात कही जा रही है।फिलहाल यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे किसी प्राकृतिक रहस्य से जोड़कर देख रहे हैं।

Tags:    

Similar News