Siddharthnagar: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, एक लाख रुपये का जुर्माना

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। पुलिस की प्रभावी पैरवी से कोर्ट ने यह फैसला दिया।

Update:2026-06-11 20:25 IST

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: जनपद पुलिस को ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। थाना इटवा क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में वाद संख्या 650/2024, मुकदमा अपराध संख्या 51/2024, धारा 302 भारतीय दंड संहिता से संबंधित मामले में जिला मॉनिटरिंग सेल एवं थाना इटवा पुलिस की सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट त्रिभुवननाथ की अदालत ने मामले की सुनवाई के उपरांत अभियुक्त शिवपूजन पुत्र अजोरे निवासी इटवा बक्सी, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही न्यायालय ने आरोपी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विवेचना से लेकर न्यायालय में साक्ष्यों और गवाहों की प्रभावी प्रस्तुति के कारण अभियोजन पक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखने में सफल रहा। इस महत्वपूर्ण सजा दिलाने में जिला मॉनिटरिंग सेल, अभियोजक संतोष मिश्रा तथा न्यायालय पैरोकार आरक्षी संजय, थाना इटवा का विशेष योगदान रहा।पुलिस विभाग ने इसे ऑपरेशन कन्विक्शन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और प्रभावी पैरवी आगे भी जारी रहेगी, जिससे अपराध पर नियंत्रण के साथ पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाया जा सके।

Tags:    

Similar News