Siddharthnagar News: बारावफात और गणेश विसर्जन को लेकर शांति व्यवस्था हेतु पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Siddharthnagar: नागरिकों ने बताया वर्तमान में कोई विशेष समस्या नहीं तथा सभी मिलजुल कर त्यौहार मनाएंग

Update:2025-08-30 21:46 IST

Siddharthnagar News  (photo: social media )

Siddharthnagar News: जिले में बारावफात एवं गणेश पूजा/गणेश प्रतिमा विसर्जन जैसे आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आए हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रान्त नागरिकों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी ली। नागरिकों ने बताया कि वर्तमान में कोई विशेष समस्या नहीं है तथा सभी मिलजुल कर त्यौहार मनाएंगे।

किसी भी दशा में कोई अव्यवस्था उत्पन्न न हो

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि त्यौहारों की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी दशा में कोई अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, जुलूस मार्ग व विसर्जन स्थलों की तैयारी को लेकर विशेष निर्देश दिए।

नगर पालिका और जिला पंचायत अधिकारियों को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का आदेश दिया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि कोई नई परंपरा न शुरू हो और अराजकतत्वों पर सख्त नजर रखी जाए।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और डीजे केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही बजेंगे। विसर्जन कार्यक्रम की वीडियो ग्राफी एवं फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से कराई जाएगी।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार सहित समस्त अधिकारी व थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News