UP Politics: 'सपा के 26 सांसद पाला बदलने को तैयार', डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा

Kanpur News: विपक्षी दलों में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी में भी बड़ी टूट हो सकती है। उनका कहना है कि सपा के 25-26 सांसद पाला बदलने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा किसी दल को नहीं तोड़ रही, बल्कि नेता आगामी विधानसभा चुनाव से पहले स्वयं अलग हो सकते हैं।

Update:2026-06-17 18:48 IST

Kanpur News: विपक्षी दलों में मची टूट के बीच उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने आज दावा किया कि समाजवादी पार्टी में भी टूट हो सकती है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुये कहा, सपा के 25 से 26 सांसद पाला बदलने के लिये तैयार हैं। हालांकि उन्होंने कहा, भाजपी उनकी पार्टी नहीं तोड़ रही बल्कि वो आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपने आप ही टूटकर चले जायेंगे।

राम मंदिर दान घोटाले पर भी रखी बात

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दानपात्र का पैसा गलत तरीके से लेने वाला उसका सुख नहीं भोग सकता और उसे अपने कर्मों का फल अवश्य मिलेगा। उन्होंने आस्था का सहारा लेते हुए कहा कि हनुमान जी सब ठीक करेंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी जांच चल रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

उन्होंने दोहराया कि “एफआईआर की जरूरत जांच के बाद तय होगी” और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर दिया। उनके मुताबिक किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस बयान के बाद स्थानीय प्रशासन की जांच टीम सक्रिय हो गई है और विपक्ष ने भी पारदर्शी कार्रवाई की मांग तेज कर दी है।

केंद्र सरकार के 12 साल: विकास का संकल्प

‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में केशव मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश ने विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है।

गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, किसान समृद्धि और नारी शक्ति को उन्होंने सरकार की प्राथमिकता बताया। उनके अनुसार ये कदम भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में ले जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News