Etah News: एटा में कंस वध कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग, दो श्रद्धालु गोली लगने से घायल

Etah News: एटा के मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुरसारी में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आयोजित कंस वध कार्यक्रम में कथित हर्ष फायरिंग से दो श्रद्धालु घायल हो गए।

Update:2026-06-18 22:28 IST

Etah News

Etah News: जनपद के थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुरसारी में चल रही श्रीमद्भभगवत कथा के दौरान कंस वध कार्यक्रम में हुई कथित हर्ष फायरिंग से दो श्रद्धालु गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी पाकर क्षेत्राधिकारी सकीट नीतेश गर्ग तुरंत मैडिकल कालेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पुरसारी निवासी श्रवण कुमार के यहां श्रीमद्भभगवत कथा का आयोजन चल रहा था। गुरुवार को कथा के दौरान कंस वध की झांकी और कार्यक्रम का मंचन हो रहा था। इसी दौरान कश वध यानी मटकी फोडने के लिए गोली चलाई गई तभी अचानक फायरिंग हुई, जिसकी चपेट में आकर कथा सुन रहे दो लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान अशोक यादव निवासी गांव कठिगरा, थाना जैथरा तथा सत्यपाल निवासी गांव कुंवरपुर नगरिया, थाना मलावन के रूप में हुई है। दोनों के पैरों में गोली लगी है। घटना के बाद मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

क्षेत्राधिकारी सकीट नीतेश गर्ग ने बताया कि कंस वध कार्यक्रम के दौरान कथा सुनने आए दो व्यक्तियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हुए हैं। दोनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हर्ष फायरिंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। थाना मलावन पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली किस व्यक्ति द्वारा और किस हथियार से चलाई गई। घायल बाहरी क्षेत्र के होने के कारण प्रारंभिक पूछताछ में वे फायरिंग करने वाले व्यक्ति का नाम नहीं बता सके।पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित करने शुरू कर दिए हैं और कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News