क्या है PCS स्वाति गुप्ता का ’30 डे चैलेंज’? सोशल मीडिया पर छिड़ी हुई है बहस

PCS Swati Gupta: पीसीएस अफसर ने चाय की चुस्कियां लेते हुए लोगों ने खुद को मुलाकात करने की अनोखी शर्त रखी। उन्होंने फेसबुक लाइव वीडियो में कहा कि जो भी मुझसे मिलना चाह रहे हैं।

Update:2025-09-21 15:45 IST

PCS Swati Gupta

PCS Swati Gupta: उत्तर प्रदेश की पीसीएस अफसर स्वाति गुप्ता इन दिनों ‘30 डे चैलेंज’ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपने इस अनोखे प्लाने के चलते सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। दरअसल पीसीएस अफसर ने चाय की चुस्कियां लेते हुए लोगों ने खुद को मुलाकात करने की अनोखी शर्त रखी।

उन्होंने फेसबुक लाइव वीडियो में कहा कि जो भी मुझसे मिलना चाह रहे हैं। उन्हें 30 दिनों तक रोजाना मेरे फेसबुक पेज की पोस्ट को शेयर करना होगा। पीसीएस अधिकारी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गयी है। कुछ यूजर उनके बयान को मजाकिया मान रहे हैं। वहीं कुछ लोग स्वाति गुप्ता के बयान को अनुचित मान रहे हैं।

पंचायत राज विभाग में कार्यरत स्वाति गुप्ता ने बेहद सादे अंदाज में अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर कहा कि जो भी उनसे मुलाकात करना चाह रहे हैं। उन्हें पहले मेरी फेसबुक की टॉप फैंस में आना होगा। इसके साथ ही उनकी पोस्ट को रोजाना 30 दिनों तक शेयर करना होगा। उनके टॉप फैन बनने वालों को वह खुद ही मिलने के लिए बुलाएगीं। उन्होंने आगे कहा कि यही नहीं वह मिलने वाले हर व्यक्ति की पोस्ट को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी शेयर करेगीं। पीसीएस स्वाति गुप्ता के फेसबुक लाइव के दौरान सैकड़ों लोग उनसे जुड़े। जिनमें कई ने मुलाकात करने की इच्छा जाहिर की। वहीं कुछ लोगों ने पीसीएस अधिकारी से कई सवाल भी किये। स्वाति गुप्ता को वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है।

कौन हैं पीसीएस स्वाति गुप्ता

स्वाति गुप्ता 2017 बैच की पीसीएस अफसर हैं। वह यूपी के मेरठ जनपद की मूल निवासी हैं। उनके पिता अध्यापक थे। स्वाति की प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से मिली। विद्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया और फिर और कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम सिक्योरिटी में इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से एमटेक की पढ़ाई की।

साल 2017 में वह यूपीपीएससी की परीक्षा पास कर अधिकारी बन गयीं। साल 2024 में स्वाति गुप्ता का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने प्रशासनिक सेवा में कार्यरत लोगों के सोशल मीडिया यूज पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि काम के बीच रील्स बनाना उचित नहीं है।

Tags:    

Similar News