जी नहीं पाऊंगा..., लैला को बुला दो..., रेलवे स्टेशन पर खून से लथपथ मिला युवक; लगाता रहा एक ही रट

Jhansi Railway Station: मोंठ रेलवे स्टेशन पर एक युवक खून से लथपथ हालात में मिला। वह काफी ज्यादा घायल था, लेकिन वह एक ही रट बार-बार लगा रहा था कि उसकी लैला को जल्दी बुलवा दो।

Update:2025-11-15 08:26 IST

Jhansi Railway Station

Jhansi Railway Station: उत्तर प्रदेश के झांसी के मोंठ रेलवे स्टेशन पर एक युवक खून से लथपथ हालात में मिला। वह काफी ज्यादा घायल था, लेकिन वह एक ही रट बार-बार लगा रहा था कि उसकी लैला को जल्दी बुलवा दो। वह उसके बिना जी नहीं सकेगा। वह उसकी पत्नी है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस ने घायल युवक को मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गयी है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

घायल अवस्था में रेलवे स्टेशन पर मिला युवक

झांसी के मोंठ रेलवे स्टेशन के पास एक युवक घायल अवस्था में मिला। वह खून से लथपथ था और हंगामा कर रहा था। उसके गले और सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी होने पर मोंठ रेलवे स्टेशन प्रबंधक एएन तिवारी और मोंठ थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम औरैया निवासी विष्णु उर्फ मजनू बताया। युवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लैला मानता है। उसकी पत्नी को एक युवक अपने साथ ले गया। लैला उसकी जान है। वह उसके बिना जी नहीं सकेगा।

स्टेशन प्रबंधन एएन तिवारी ने बताया कि घायल अवस्था में रेलवे स्टेशन पर मिले युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह नशे में भी था। पहले आरपीएफ ने उसे स्टेशन से बाहर कर दिया था। लेकिन वह दोबारा आया गया। उसके गले से खून बह रहा था। वह काफी अभद्रता भी कर रहा था। पुलिस ने उसे पहले मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Tags:    

Similar News