Israel Iran War: होर्मुज मार्ग पर ओमान तट के निकट बड़ा हादसा, जहाज में फंसे 24 भारतीय

Israel Iran War: इजरायल-ईरान तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास एक जहाज पर हमला हुआ है। जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार बताए जा रहे हैं। भारतीय नाविक संगठन ने तत्काल सहायता की मांग की है।

Update:2026-06-08 16:40 IST

Strait of Hormuz 

Israel Iran War: इजरायल-ईरान तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास एक जहाज पर हमला हुआ है। भारतीय नाविकों के संगठन फॉरवर्ड सीमैन्स यूनियन ऑफ इंडिया के मुताबिक इस पर 24 भारतीय नाविक सवार हैं जिन्हें तत्काल मदद की आवश्यकता है।

यूनियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में एक वीडियो जारी कर बताया कि होर्मुज के पास मौजूद जहाज से संकट संदेश (डिस्ट्रेस अलर्ट) भेजा गया है। पोस्ट में जहाज की लोकेशन से जुड़े कॉर्डिनेट्स भी शेयर किए गए हैं। वीडियो में जहाज के आगे से काला धुआं उठता देखा जा सकता है।

हमले की प्रकृति और नुकसान पर अभी स्पष्टता नहीं

जहाज पर किस तरह का हमला हुआ, फिलहाल हालत कैसी है और कोई घायल है या नहीं इस तरह की कोई सूचना नही है। भारतीय अधिकारियों की ओर से भी अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ईरानी राजदूत का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा बयान

इस बीच, रूस में ईरान के राजदूत काजेम जालाली का बयान भी ध्यान देने लायक है। उन्होंने मास्को में कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन यह नई शर्तों के तहत संचालित होगा, जिनमें ट्रांजिट शुल्क (आवागमन शुल्क) भी शामिल हो सकता है।

ट्रांजिट शुल्क लागू होने की संभावना

रूसी समाचार पत्र इजवेस्टिया को दिए इंटरव्यू में जालाली ने कहा, "यह जलडमरूमध्य निश्चित रूप से खुला रहेगा, लेकिन इसकी नई शर्तें ईरान और ओमान के अधिकारी तय करेंगे। हम समझते हैं कि ईरान और ओमान इस स्ट्रेट से जुड़ी कुछ सेवाएं प्रदान करते हैं, और उन सेवाओं के लिए शुल्क लिया जाएगा।" हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान इस जलमार्ग को किसी दबाव के साधन के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहता, लेकिन क्षेत्रीय परिस्थितियां बदल चुकी हैं, इसलिए नई व्यवस्था जरूरी है। इस बीच यूरोपीय यूनियन ने ईरान को नौवहन के लिए खतरा मानते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। रॉयटर्स के अनुसार, ईयू की विदेश नीति प्रमुख काया कलास ने कहा कि ईरान का वर्तमान हमला मैरीटाइम ट्रैफिक के लिए खतरा है।

Tags:    

Similar News