ईरान जंग में खुली 'सुपरपावर' की पोल! चीन-रूस की पैनी नज़र से नहीं बच सकी US की सबसे कमज़ोर ताकत... उठे ये बड़े सवाल
Iran US conflict: एक लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन, रूस और उत्तर कोरिया इस युद्ध को बहुत करीब से देख रहे हैं और अमेरिका की सैन्य ताकत के साथ-साथ उसकी कमजोरियों का भी गहराई से विश्लेषण कर रहे हैं।
Iran US conflict (PHOTO: SOCIAL MEDIA)
Iran US conflict: ईरान और अमेरिका के बीच लगातार जारी तनाव और सैन्य टकराव के बीच अब वैश्विक राजनीति को एक नए मोड़ पर ला कर खड़ा कर दिया है। यह जंग केवल दो देशों के बीच का संघर्ष नहीं रह गई, बल्कि विश्व की बड़ी ताकतों के लिए एक ‘लाइव टेस्टिंग ग्राउंड’ बन गई है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन, रूस और उत्तर कोरिया इस युद्ध को बहुत करीब से देख रहे हैं और अमेरिका की सैन्य ताकत के साथ-साथ उसकी कमजोरियों का भी गहराई से विश्लेषण कर रहे हैं।
रिपोर्ट में किया गया ये दावा
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान अमेरिका ने इस युद्ध से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों को सार्वजनिक नहीं किया। आरोप है कि अमेरिकी प्रशासन ने जंग की असली तस्वीर को छुपाने का पूरा प्रयास किया, ताकि देश की सैन्य छवि पर प्रभाव न पड़े। हालांकि, सैटेलाइट तकनीक और खुफिया नेटवर्क के माध्यम से विरोधी देशों ने कई आवश्यक जानकारियां हासिल कर लीं।
पहली बार ‘रियल टाइम’ में दिखाई दीं अमेरिकी ताकत
इस संघर्ष ने चीन, रूस और उत्तर कोरिया को पहली बार अमेरिकी हथियारों और रणनीतियों को वास्तविक युद्ध में देखने का अवसर दिया। अमेरिका ने इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस हाई-स्पीड प्रिसीजन एयरस्ट्राइक का प्रयोग किया, जो बहुत ही सटीक मानी जाती हैं। इन हमलों ने यह दिखाया कि अमेरिका तकनीकी रूप से कितना आगे है, लेकिन साथ ही यह डेटा उसके विरोधियों के लिए एक ‘ओपन बुक’ भी बन गया।
हथियारों की खपत ने बढ़ाई चिंता
जहां अमेरिका की ताकत दिखी, वहीं उसकी कुछ बड़ी कमजोरियां भी सामने आईं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने इस जंग में अपने ज़रूरी हथियार जैसे टॉमहॉक मिसाइल और पैट्रियट इंटरसेप्टर का तेजी से प्रयोग किया। इससे यह सवाल खड़े होने लगे हैं कि यदि युद्ध लंबा चला, तो क्या अमेरिका अपने हथियारों का भंडार बनाए रख पाएगा
इसके अलावा, अमेरिकी प्रशासन पर यह भी आरोप है कि उसने अपनी सैटेलाइट कंपनियों को मिडिल ईस्ट में सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान की तस्वीरें लेने से रोका। इससे पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हुए हैं।
सस्ते ड्रोन ने बदली जंग की तस्वीर
इस युद्ध में सबसे चौंकाने वाला पहलू ईरान के सस्ते ड्रोन साबित हुए हैं। कम लागत वाले इन ड्रोन ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। इससे यह पूरी तरह से स्वष्ट हो गया कि हाई-टेक हथियारों के बावजूद, कम लागत वाली तकनीक भी युद्ध के समीकरण बदल सकती है।
चीन-रूस की पैनी नजर
चीन इस पूरे घटनाक्रम पर विशेषतौर से नजर बनाए हुए है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के कई हथियारों में चीनी और रूसी तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में चीन यह समझने का प्रयास कर रहा है कि ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को कैसे निशाना बनाया और उसकी रणनीति कितनी प्रभावी रही।
वहीं रूस के लिए यह जंग और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह पहले से ही यूक्रेन में अमेरिकी हथियारों का सामना कर रहा है। इस युद्ध से रूस को यह समझने में सहायता मिल रही है कि अमेरिकी तकनीक अलग-अलग परिस्थितियों में कैसे काम करती है।
वैश्विक शक्ति संतुलन पर प्रभाव
विशेषज्ञों का मानना है कि यह संघर्ष आगामी वक़्त में वैश्विक शक्ति संतुलन को प्रभावित कर सकता है। यह जंग एक ऐसा मंच बन चुकी है, जहां विश्व की बड़ी ताकतें बिना सीधे भिड़े एक-दूसरे की सैन्य क्षमता को परख रही हैं।
कुल मिलाकर, ईरान-अमेरिका का यह टकराव अब केवल क्षेत्रीय मुद्दा नहीं रहा, बल्कि यह वैश्विक रणनीतिक प्रतिस्पर्धा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। आगामी वक़्त में इसके परिणाम दुनिया की राजनीति और सुरक्षा समीकरण को गहराई से प्रभावित कर सकते हैं।