PM Modi Norway Visit: ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय ने तिरंगा लहराकर किया स्वागत

PM Modi Norway Visit: नॉर्वे के ओस्लो पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। संगीतमय प्रस्तुति और क्लासिकल डांस ने माहौल को खास बनाया। पीएम मोदी ने कलाकारों की सराहना की।

Update:2026-05-18 15:58 IST

PM Modi Norway Visit (Image Credit-Social Media)

PM Modi Norway Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाई अड्डे से जैसे ही होटल पहुंचे तो उनको देखने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद थे। होटल के बाहर से भीतर तक भारत के प्रधानमंत्री को देखने के लिए अच्छी खासी तादाद में लोग जुटे थे।

प्रधानमंत्री ने भी किसी को निराश नहीं किया। वंदे मातरम, हर-हर मोदी के नारों के बीच जितना संभव हुआ सबसे मिले। उत्साहित जन भारत का तिरंगा और पोस्टर लहरा रहे थे। होटल परिसर में रंग बिरंगी भारतीय संस्कृति में रचे बसे परिधान पहुंचकर पहुंचे प्रवासी भारतीयों से सहज अंदाज में मिले।

इस दौरान नॉर्वे होटल में खास आकर्षण संगीतमय प्रस्तुति और नन्हीं बच्चियों की क्लासिकल डांस परफॉर्मेंस रही। संगीत की अनूठी जुगलबंदी अद्भुत रही, जिसमें नॉर्वेजियन और कुछ हिंदुस्तानी कलाकारों ने वायलिन बजाया। इसके बाद तबले और सितार की मनमोहक धुनों ने गजब का समां बांध दिया।

पीएम मोदी इस दौरान बड़े ध्यान कलाकारों को परफॉर्म करते देखते रहे फिर अंत में उनका अभिवादन स्वीकार किया।

यह 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नॉर्वे यात्रा है। हवाईअड्डे पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे नॉर्वे पहुंच गए हैं और प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि चार दशक से ज्यादा समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा है, और उन्हें भरोसा है कि इससे भारत-नॉर्वे दोस्ती को नई ऊर्जा मिलेगी।

मोदी नॉर्वे के किंग हेराल्ड पंचम और क्वीन सोन्या से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वे प्रधानमंत्री स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। सोमवार को प्रधानमंत्री द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे, जबकि मंगलवार (19 मई) को वे तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

 

Tags:    

Similar News