Earthquake Alert! दक्षिण अमेरिका के पास 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, समुद्र में हिली धरती
दक्षिण अमेरिका के स्कोटिया सी क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया।
South America Earthquake: दक्षिण अटलांटिक के स्कोटिया सी इलाके में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप 22 अगस्त 2026 को सुबह 8:22 बजे UTC पर आया। भूकंप काफी उथली गहराई में था, जिसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर बताई गई है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र (EMSC) ने भी भूकंप की तीव्रता और गहराई की यही जानकारी दी है।
अर्जेंटीना के पास था भूकंप का केंद्र
USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के टिएरा डेल फुएगो क्षेत्र से काफी दूर समुद्र में था। इसका केंद्र टोलहुइन से करीब 1,330 किलोमीटर, उशुआइया से लगभग 1,368 किलोमीटर और रियो ग्रांडे से करीब 1,406 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित था। भूकंप समुद्र के अंदर आने की वजह से इसका असर जमीन पर बसे इलाकों में सीमित रहने की संभावना है।
सुनामी को लेकर राहत की खबर
इस भूकंप के बाद सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि कैरेबियन तटों के लिए सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अमेरिकी नेशनल वेदर सर्विस के पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर (PTWC) ने भी इसकी पुष्टि की है। PTWC ने भूकंप के कुछ ही मिनट बाद जानकारी जारी करते हुए कहा कि उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर कैरेबियन तटों पर इस भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है।
जान-माल के नुकसान की आशंका कम
USGS ने इस भूकंप को लेकर ग्रीन अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि भूकंप से बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने या भारी आर्थिक नुकसान की संभावना बहुत कम है।
USGS के मुताबिक, इस क्षेत्र में ज्यादातर लोग ऐसे ढांचे में रहते हैं जो भूकंप के झटकों को झेलने में सक्षम हैं। हालांकि, कुछ कमजोर इमारतें मौजूद हो सकती हैं, जिन पर तेज झटकों का असर पड़ सकता है।
फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भूकंप से बड़े नुकसान या भारी तबाही की कोई खबर सामने नहीं आई है। अधिकारी और भूकंप निगरानी एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।