रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक! 822 ड्रोन तबाह, मॉस्को से रोस्तोव तक मचा हड़कंप, 6 की मौत | देखें VIDEO

रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यूक्रेन ने रविवार रात बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया, जिसमें 822 ड्रोन नष्ट किए गए और कम से कम छह लोगों की मौत हुई।

Update:2026-08-16 19:57 IST

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यूक्रेन ने रूस के कई इलाकों में बड़े ड्रोन हमले किए। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रातभर में 822 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया गया। हमलों में कम से कम 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेनी हमलों का असर मॉस्को क्षेत्र समेत रूस के साउथ-वेस्ट इलाकों में देखने को मिला। कई जगह आग लगने और इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है।

मॉस्को की ओर बढ़े सैकड़ों ड्रोन

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक, राजधानी मॉस्को की ओर करीब 600 ड्रोन बढ़ते हुए देखे गए। इनमें से बड़ी संख्या में ड्रोन को मॉस्को के ऊपर ही नष्ट कर दिया गया। वहां के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने बताया कि मॉस्को क्षेत्र में 187 ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। हमलों के बाद इलाके में कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

डोमोडेडोवो में एक दवा के गोदाम और वोस्करेसेंस्क में एक इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की खबर सामने आई। इन घटनाओं में 3 लोगों के घायल होने की जानकारी है। वहीं पोडोल्स्क में वाइल्डबेरीज के गोदाम में भी आग लगने की खबर सामने आई है।

ड्रोन हमले में बुजुर्ग समेत 6 की मौत

मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर के मुताबिक, यूक्रेनी ड्रोन के एक निजी मकान से टकराने के बाद 83 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा रूस के साउथ-वेस्ट रोस्तोव एरिया के 3 शहरों को भी ड्रोन हमलों में निशाना बनाया गया। गवर्नर यूरी स्ल्यूसर के अनुसार, 150 से अधिक ड्रोन के हमले में पांच लोगों की मौत हुई।

रूस की लॉजिस्टिक्स सिस्टम पर भी हमला

वाइल्डबेरीज रूस की बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनियों में से एक है। उसके गोदामों को यूक्रेन की ओर से रूस की लॉजिस्टिक्स सिस्टम पर चलाए जा रहे हमलों के दौरान बार-बार निशाना बनाया गया है।

रूस ने भी यूक्रेन पर किया बड़ा हमला

रूस और यूक्रेन के बीच हमलों का सिलसिला एकतरफा नहीं रहा। रूस ने भी यूक्रेन के कई शहरों और इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के मुताबिक, क्रिवी रिह में रूसी मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हुई और 14 लोग घायल हुए। सुमी में भी एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

रूस ने सैन्य और इंडस्ट्रियल ठिकानों को बनाया निशाना

यूक्रेन की वायुसेना के मुताबिक, रूस ने कीव, क्रेमेनचुक और क्रिवी रिह क्षेत्रों में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ ड्रोन का इस्तेमाल किया। यूक्रेनी एयर डिफेंस ने तीन क्रूज मिसाइलों और 85 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। इसके अलावा 13 स्थानों पर हमलों के निशान मिले।

वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके हमलों का निशाना कीव में सैन्य-इंडस्ट्रियल एस्टेब्लिशमेंट, क्रेमेनचुक की ऑयल रिफाइनरी और क्रिवी रिह में आर्सेलरमित्तल का खनन एवं मेटल प्लांट था।

Tags:    

Similar News