अरुणाचल प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी, GST रिफॉर्म पर व्यापारियों से करेंगे बात, मिलेंगी करोड़ों की सौगात!

PM Modi Arunachal-Tripura visit: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी लोगों को करोड़ों को सौगात देंगे।

Priya Singh Bisen
Published on: 22 Sept 2025 11:42 AM IST (Updated on: 22 Sept 2025 12:05 PM IST)
PM Modi Arunachal-Tripura visit
X

PM Modi Arunachal-Tripura visit (photo: social media)

PM Modi Arunachal-Tripura visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 22 सितंबर यानि सोमवार को पूर्वोत्तर भारत के दो महत्वपूर्ण राज्यों अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई बड़ी विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों से सम्बंधित कार्यों का भी उद्घाटन करेंगे।

करोड़ों से ज़्यादा लागत की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

जानकारी के मुताबिक, आज प्रधानमंत्री मोदी अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में करोड़ों से ज़्यादा की लागत वाली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और एक भव्य जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह त्रिपुरा के लिए रवाना होंगे ,जहां माताबाड़ी में स्थित माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के निर्माण कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

बता दे, विशाल जलविद्युत क्षमता का इस्तेमाल करने और निरन्तर ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री ईटानगर में तकरीबन 3,700 करोड़ रुपये से ज़्यादा की लागत वाली दो प्रमुख हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजनाओं जिनमें तातो-1 और हेओ हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जो दोनों शियॉमी जनपद में यार जेप नदी पर निर्माण किया जाएगा।

क्या है हीओ हाइड्रो इलेक्ट्रिक ?

हीओ हाइड्रो इलेक्ट्रिक 240 मेगावाट है और तातो-1 हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना जो करीब 186 मेगावाट है, ये अरुणाचल प्रदेश के सियोम उप-बेसिन में निर्मित की जाएंगी जिसकी वजह से विकास को और बढ़ावा मिलेगा। वहीं तातो-1 परियोजना को अरुणाचल प्रदेश सरकार और नीपको मिलकर करोड़ों रुपये की लागत से विकसित करेंगे। इससे हर साल तकरीबन 8,020 लाख यूनिट बिजली पैदा होने की संभावना जताई जा रही है। हेओ प्रोजेक्ट भी राज्य सरकार और नीपको मिलकर 1,939 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करेंगे।

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट हर साल तकरीबन 10,000 लाख यूनिट बिजली उत्पन्न करेगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना के अंतर्गत माताबाड़ी में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे।

बता दे, आज पीएम नरेंद्र मोदी का ये दौरा सिर्फ परियोजनाओं तक सीमित नहीं है वो इस वक़्त विकास के साथ आस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण ऐलान करेंगे। इसके साथ ही त्रिपुरा में धार्मिक धरोहर को संवारकर पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को बल देने का भी काम करेंगे।

1 / 4
Your Score0/ 4
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story