काशी को मिलेगी 2200 करोड़ की सौगात! बदल गई दुर्गाकुंड की तक़दीर, बनारस में फिर दिखेगा PM का जलवा

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी दौरे पर आएंगे और काशी को 2200 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात देंगे। दुर्गाकुंड की भव्य रिमॉडलिंग से लेकर पर्यटन सुविधा केंद्र तक, इस दौरे में विकास की कई योजनाएं शुरू होंगी।

Harsh Srivastava
Published on: 29 July 2025 4:15 PM IST
काशी को मिलेगी 2200 करोड़ की सौगात! बदल गई दुर्गाकुंड की तक़दीर, बनारस में फिर दिखेगा PM का जलवा
X

PM Modi Varanasi Visit: 2 अगस्त को वाराणसी की फिज़ाओं में एक बार फिर कुछ अलग ही माहौल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं और इस बार वो काशी को 2200 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा की सौगात देने जा रहे हैं। लेकिन इन सौगातों में जो सबसे ज़्यादा दिल चुरा रहा है वो है दुर्गाकुंड। दुर्गाकुंड, जो कभी एक उपेक्षित सा धार्मिक स्थल था, अब एक चमचमाता पर्यटन केंद्र बन चुका है। तीन करोड़ से ज़्यादा की लागत से इस जगह की जो कायापलट हुई है, वो हर किसी की आंखों को सुकून दे रही है। नीले समंदर जैसे पानी, रंगीन फव्वारे, दीवारों पर पेंटिंग्स और हरियाली के बीच लगी आरामदायक चेयरें अब इस स्थल को काशी का नया आकर्षण बना रही हैं।

दुर्गाकुंड की नई तस्वीर देख सीएम योगी भी रह गए हैरान

हाल ही में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आए, तो उन्होंने भी इस नए दुर्गाकुंड को करीब 15 मिनट तक निहारा। यह वही जगह है, जिसे कभी लोग नजरअंदाज कर देते थे। अब यहां शाम के वक्त लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। फव्वारों की रोशनी और रंग-बिरंगी लाइट्स यहां की शाम को और भी भव्य बना रही हैं। स्थानीय निवासी अवनीत पाठक कहते हैं, “पहले दुर्गाकुंड एक वीरान सी जगह थी। लेकिन अब ये एक ऐसी जगह बन गई है, जहां लोग रोज़ शाम को घूमने आते हैं, फोटो खिंचवाते हैं और धार्मिक आस्था के साथ-साथ आधुनिक पर्यटन का भी आनंद उठाते हैं।”

काशी का नया विजन

विजय कुमार पांडेय, जो सालों से यहां रह रहे हैं, बताते हैं कि अब दुर्गाकुंड सिर्फ पूजा-पाठ की जगह नहीं रही, बल्कि पर्यटन का भी बड़ा केंद्र बन चुकी है। यह बदलाव मोदी सरकार की उस सोच को दिखाता है, जिसमें धार्मिक स्थलों को आधुनिकता से जोड़ा जा रहा है। अब यहां जल्द ही एक पर्यटन सुविधा केंद्र भी बनाया जाएगा, जिसकी लागत होगी 5.62 करोड़ रुपये। इसका शिलान्यास खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस केंद्र के बन जाने से यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधा, जानकारी और सुविधा से भरी यात्रा का अनुभव मिलेगा।

2 अगस्त को काशीवासियों को मिलेगा विकास का महापैकेज

वाराणसी के कमिश्नर एस. राजलिंगम के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान 4 तैयार परियोजनाओं का उद्घाटन और 38 नई परियोजनाओं की नींव रखेंगे। इन सबकी कुल लागत 2200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। मोदी वाराणसी के सेवापुरी स्थित बनौली जनसभा स्थल से इन तमाम योजनाओं की सौगात जनता को देंगे। इस दौरे से एक बार फिर साबित हो जाएगा कि पीएम मोदी के लिए वाराणसी सिर्फ एक संसदीय क्षेत्र नहीं, बल्कि आस्था और विकास का संगम है।

काशी की रफ्तार अब थमने वाली नहीं

एक वक्त था जब वाराणसी को सिर्फ एक पुराना धार्मिक शहर माना जाता था, लेकिन आज यह भारत के सबसे तेज़ी से बदलते शहरों में गिना जा रहा है। दुर्गाकुंड इसकी जीवंत मिसाल बन चुका है, जहां आस्था, इतिहास और आधुनिकता एक साथ मिलती है। 2 अगस्त का दिन न सिर्फ काशीवासियों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक सांस्कृतिक और विकासात्मक पर्व बनकर आने वाला है। अब काशी सिर्फ बोलती नहीं, दमकती भी है और ये सब मुमकिन हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और संकल्पों से तो तैयार रहिए क्योंकि काशी फिर एक बार बदलने जा रही है इस बार और भी शानदार तरीके से।

1 / 5
Your Score0/ 5
Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Former Content Writer Mail ID - newstrack@gmail.comharshsri764@gmail.com

Harsh Srivastava is a journalist currently working as Desk In-Charge at NewsTrack, Lucknow. He began his journalism career in 2023 and has previously worked with Hindustan, Times Internet and India News. He holds a Master’s degree in Journalism and Mass Communication (MJMC). His key areas of interest include politics, elections and crime, with a wider focus on governance, public policy and current affairs. He writes research-driven and SEO-focused digital stories, combining journalistic depth with an understanding of digital audiences. Harsh has covered the 2026 West Bengal Assembly Election, several state elections and bypolls, and extensively followed the Delhi CJP protest and its developments. His work includes news reports, explainers, features and analytical stories. Originally from Varanasi, Harsh has worked across Varanasi, Delhi and Lucknow, with experience spanning reporting, digital journalism, content writing and editorial operations.

Next Story