×

उम्र से पहले आएगी मौत, जाने-अनजाने में जब करेंगे ये सारे काम!

जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है: धर्मग्रंथों से पता चलता है कि पहले मनुष्यों की उम्र 100 साल से ज्यादा होती थी, लेकिन मौजूदा वक्त में अब ये घटकर 50 भी नहीं रह गई है। जीवन का सत्य है कि जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित है। पैदा होने के साथ ही मरने का भी वक्त निर्धारित हो जाता है, लेकिन जाने-अंजाने इंसान कुछ ऐसा काम कर जाता है,

suman
Published on: 22 Feb 2020 4:49 AM GMT (Updated on: 8 July 2021 10:45 AM GMT)
उम्र से पहले आएगी मौत, जाने-अनजाने में जब करेंगे ये सारे काम!
X

जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है

जयपुर: धर्मग्रंथों से पता चलता है कि पहले मनुष्यों की उम्र 100 साल से ज्यादा होती थी, लेकिन मौजूदा वक्त में अब ये घटकर 50 भी नहीं रह गई है। जीवन का सत्य है कि जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित है। पैदा होने के साथ ही मरने का भी वक्त निर्धारित हो जाता है, लेकिन जाने-अंजाने इंसान कुछ ऐसा काम कर जाता है, जिससे उसकी उम्र घट जाती है। तय वक्त से पहले ही उनके जीवन का अंत हो जाता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसे कौन से काम हैं, जिन्हें करके अपनी उम्र बढ़ाई जा सकती है। साथ ही ये भी बताएंगे कि ऐसे कौन से काम आप अंजाने में कर जाते हैं, जिनसे आयु घटती है।

उम्र लंबी

* रोज ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके बाद पूजा करने वाली स्त्रियों की उम्र लंबी होती है। वहीं, जो स्नान करना, बाल संवारना, आंखों में काजल लगाना और पूजा करने का काम सुबह 9 बजे से पहले नहीं करती हैं, वो जल्द ही काल के ग्रास में समां जाती हैं।

यह पढ़ें....बच्चे की जिद्द व गुस्से से जो माता-पिता है परेशान, वो आज से ही करें ये उपाय…

गंदा रहने वाले

* जो मनुष्य तिनके तोड़ता है, नाखून चबाता है और खुद को हमेशा गंदा रखता है, उसकी मृत्यु जल्दी होने की संभावना रहती है। वहीं, गुस्सा न करने वाले, सच बोलने वाले, सभी को एक समान रूप से देखने वाले और धोखा नहीं करने वाले मनुष्यों की उम्र 100 साल होती है।

नहाए हुए पानी का इस्तेमाल

*दूसरे के नहाए हुए पानी का किसी भी रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जूठे मुंह कभी घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। भोजन हमेशा बैठकर ही खाएं। खड़े होकर मूत्र त्याग न करें। सिर पर तेल लगाने के बाद उसी हाथ से दूसरे अंगों का स्पर्श नहीं करना चाहिए। जूठे मुंह कभी पढ़ना या पढ़ाना नहीं चाहिए। ऐसा करने वाले मनुष्यों की उम्र घट जाती है।

शाम के समय सोना

* जो लोग शाम के समय सोते हैं, पढ़ते हैं, भोजन करते हैं, रात के समय नहाते हैं, भोजन के बाद बाल संवारते हैं, रात के समय खूब डटकर भोजन करते हैं, ऐसे लोग ज्यादा उम्र तक जीवित नहीं रहते हैं। भोजन करने के बाद हमेशा हाथ और मुंह जरूर धोना चाहिए।

यह पढ़ें....अगर खाने में करते हैं चम्मच की जगह हाथों का इस्तेमाल तो जान लीजिए सारी बात…

इन चीजों को ना खाएं

*लंबी उम्र की ख्वाहिश रखने वाले लोगों को पीपल, बड़ और गूलर के फल का और सन का साग नहीं खाना चाहिए। हाथ में नमक लेकर नहीं चाटना चाहिए। रात को दही और सत्तू खाने से बचना चाहिए। तोता और मैना जैसे पक्षियों का घर में रहना मंगलकारी होता है। वहीं, उल्लू, गिद्ध और जंगली कबूतर यदि घर में आ जाएं तो तुरंत उसकी शांति के लिए पूजा करवानी चाहिए, क्योंकि ये किसी बड़े अमंगल का संकेत होते हैं।

जल्द ही मृत्यु

*जो मनुष्य नास्तिक होते हैं, कुछ काम नहीं करते, गुरुओं और शास्त्रों का अपमान करते हैं उनकी मृत्यु जल्दी हो जाती है। दूसरों के पहने हुए कपड़े और जूते भी कभी नहीं पहनने चाहिए। शास्त्रों में जिन वृक्षों की दातून का इस्तेमाल करने के लिए मना किया गया है, उनसे दातून करने वाले मनुष्य भी जल्द ही मृत्यु को प्राप्त होते है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story