January 2026 Vrat Tyohar: जनवरी 2026 के सभी व्रत–त्योहार और खास तिथियाँ कब-कब है, जानिए

January 2026 Vrat Tyohar: जनवरी 2026 में पड़ने वाले सभी व्रत, त्योहार और महत्वपूर्ण तिथियाँ जानें। प्रदोष व्रत, पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, बसंत पंचमी और अन्य पर्व की पूरी सूची।

Suman  Mishra
Published on: 7 Nov 2025 12:31 PM IST
January 2026 Vrat Tyohar: जनवरी 2026 के सभी व्रत–त्योहार और खास तिथियाँ कब-कब है, जानिए
X

January 2026 Ka Tyohar जनवरी 2026 व्रत त्योहार: साल 2025 जाने में कछ माह बचे है। नए साल 2026 एक नई उम्मीद और जोश के साथ इंतजार में है। आने वाले साल में भी कब कौन का सा त्योहार आएगा और कब होगा, जानिए 2026 में कब होली होगी और कब दिवाली। साल 2026 में किस महीने में कौन सा त्यौहार है या कहें तो 2026 में त्यौहार कब व किस दिन है।

साल 2025 अब अपने अंतिम महीनों में है और नया वर्ष 2026 नई उम्मीदों और नए जोश के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। हर नए साल की तरह लोगों में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाले महीनों में कौन-कौन से त्योहार आएंगे और उनके सही दिन-तारीख क्या होंगे। विशेष रूप से भारत में त्योहारों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व इतना गहरा है कि लोग कई महीनों पहले ही अपनी तैयारियाँ शुरू कर देते हैं। जनवरी 2026के सभी व्रत, त्योहार और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी लिस्ट, साथ ही यह जानकारी भी कि साल 2026 में प्रमुख त्योहार कब पड़ेंगे।


जनवरी 2026 व्रत–त्योहार सूची

जनवरी 2026 की शुरुआत कई शुभ व्रतों और त्योहारों के साथ होने जा रही है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार पौष महीने का समापन और माघ महीने की शुरुआत इसी माह होती है। नीचे दी गई सूची में आप जनवरी 2026 के सभी प्रमुख पर्व और व्रतों की सटीक तिथियाँ देख सकते हैं:

जनवरी 2026 व्रत त्योहार

साल 2026 की जनवरी में पड़ने वाले त्योहारों की लिस्ट...

जनवरी 2026 में आने वाली पर्व एवं छुट्टियाँ की सूची। और देखें 2026 जनवरी हिन्दू त्योहार, व्रत एवं महत्वपूर्ण तिथियाँ | सही व सटीक तिथि समय के लिए देखिये हिन्दू तिथि कैलेंडर जनवरी, 2026

तारीख दिन त्योहार

1-जनवरी-2026 गुरुवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

3 जनवरी-2026 शनिवार पौष पूर्णिमा व्रत

6 जनवरी-2026 मंगलवार संकष्टी चतुर्थी

14 जनवरी-2026 बुधवार षटतिला एकादशी, पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति

16 जनवरी-2026 शुक्रवार प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि

18 जनवरी-2026 रविवार माघ अमावस्या

23जनवरी-2026 शुक्रवार बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा

29 जनवरी-2026 गुरुवार जया एकादशी

30जनवरी-2026 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल

जनवरी 2026 में आने वाले ये पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि ये मौसम परिवर्तन, कृषि चक्र और सांस्कृतिक परंपराओं से भी जुड़े हुए हैं। विशेष रूप से मकर संक्रांति, पोंगल और बसंत पंचमी पूरे भारत में अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ बड़े उत्साह से मनाए जाते हैं।

2026 में सबसे महत्वपूर्ण त्योहार कौन-कौन से हैं?

2026 में कई महत्वपूर्ण त्योहार और व्रत मनाए जाएंगे। जनवरी में मकर संक्रांति, रथ सप्तमी और भिष्म तर्पण खास महत्व रखते हैं। फरवरी में शिव खप्पर पूजा और गोरूपिणी षष्ठी का आयोजन किया जाएगा। मार्च में होली से जुड़ी रंग पंचमी और बसंतोत्सव जैसे रंग-बिरंगे पर्व होंगे। अप्रैल में सीता नवमी और रुक्मिणी द्वादशी विशेष पर्व हैं, जबकि मई में मधुसूदन द्वादशी और भावुक अमावस्या मनाई जाएगी। जून में महेश नवमी और चंपक द्वादशी का आयोजन होता है। जुलाई में कंदर्प नवमी और शिव शयनोत्सव देखे जाएंगे। अगस्त में हरियाली अमावस्या और पवित्रार्पण द्वादशी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। सितंबर में गोगा नवमी और महालय श्राद्ध के कार्यक्रम होंगे। अक्टूबर में दशहरे के साथ शमी पूजा की जाती है। नवंबर में काली पूजा और चित्रगुप्त पूजा मनाई जाएगी, और दिसंबर में पिशाचमोचन श्राद्ध और चंपा षष्ठी जैसे खास पर्व होंगे। भारत के अलग-अलग राज्यों में इन पर्वों को अपनी संस्कृति और परंपराओं के अनुसार मनाया जाता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story