×

जानिए उन चीजों के बारे में, बढ़ती है जिनसे घर में सुख-समृद्धि

आर्थिक रुप से समृद्ध व जीवन में शांति की हर कोई कामना करता है। इसके लिए लोग मेडिटेशन भी करते है। धर्म कर्म करते हैं दान-पुण्य करते हैं, लेकिन कभी कभी ये सारी चीजें भी शांति नहीं देती है। उन चीजों के जानते हैं जिनके घर में रहने से सुख-समृद्धि आती हैं.

suman
Published on: 19 May 2020 2:26 AM GMT
जानिए उन चीजों के बारे में, बढ़ती है जिनसे घर में सुख-समृद्धि
X

जयपुर: आर्थिक रुप से समृद्ध व जीवन में शांति की हर कोई कामना करता है। इसके लिए लोग मेडिटेशन भी करते है। धर्म कर्म करते हैं दान-पुण्य करते हैं, लेकिन कभी कभी ये सारी चीजें भी शांति नहीं देती है। उन चीजों के बारे में जानते हैं जिनके घर में रहने से सुख-समृद्धि आती हैं...

*जब भी कोई मेहमान घर आए तो सबसे पहले उसे पीने के लिए शीतल जल अवश्य देना चाहिए। इससे कुंडली के कई दोष दूर होते हैं। घर में हमेशा ही साफ जल भरा रहना चाहिए।

यह पढ़ें...इस वक्त करेंगे हनुमान जी की पूजा तो पूर्ण हो जाएगी हर मनोकामना

*चंदन पूजा में तिलक के लिए इस्तेमाल होता है। इसे बहुत पवित्र मानते हैं। इसकी खुशबू से घर मे नेगेटिविटी खत्म होती है। सभी देवी-देवताओं की पूजा में चंदन तिलक से मन को शांति मिलती है। चंदन घर में हमेशा रखना चाहिए, क्योंकि हर रोज पूजा करते समय देवी-देवताओं को चंदन अर्पित करना चाहिए।

*वीणा देवी सरस्वती को अति प्रिय है। वीणा घर में रखेंगे तो सरस्वती की कृपा रहेगी व बुद्धि का विकास होगा। धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा मिलेगी।

*घर में घी हमेशा रखना चाहिए और नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए। घी से शक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। घर में रोज शाम को घी का दीपक भी जलाना चाहिए। पूजा में भी घी का महत्व है। इसी वजह से घी को घर में रखने की बात कही गई है।

यह पढ़ें..ऐसी घटनाएं बताती हैं कि काल की सीमा से परे हैं ईश्वर, जानिए क्या है इतिहास

*घर में शहद रखने से वास्तु के कई दोष शांत होते हैं। साथ ही, पूजन में भी शहद जरूरी है। ये सभी भगवान को चढ़ाया जाता है। जिन घरों में रोज पूजा की जाती है, उन घरों में शहद हमेशा रहना चाहिए।

suman

suman

Next Story