×

जानिए क्या कहता है आपके सोने का तरीका, मिलेगा यश या झेलेंगे अपयश

मनुष्य के चलने, पहनने, खाने रहने और सोने के तरीका से उसके स्वभाव आसानी से जान सकते हैं। आज मनुष्य के सोने के तरीके से उसका स्वभाव जानेंगे। कई लोग ऐसे होते है जिनके सोने का तरीका खास होता है, ये चीज हर व्यक्ति के साथ लागू होता है। हर व्यक्ति का अपना सोने का तरीका होता है। ज्योतिष के अनुसार सोने के इन्ही खास तरीको से व्यक्ति के स्वभाव का पता लगाया जाता है।

suman
Published on: 27 April 2020 4:30 PM GMT
जानिए क्या कहता है आपके सोने का तरीका, मिलेगा यश या झेलेंगे अपयश
X

जयपुर: मनुष्य के चलने, पहनने, खाने रहने और सोने के तरीका से उसके स्वभाव आसानी से जान सकते हैं। आज मनुष्य के सोने के तरीके से उसका स्वभाव जानेंगे। कई लोग ऐसे होते है जिनके सोने का तरीका खास होता है, ये चीज हर व्यक्ति के साथ लागू होता है। हर व्यक्ति का अपना सोने का तरीका होता है। ज्योतिष के अनुसार सोने के इन्ही खास तरीको से व्यक्ति के स्वभाव का पता लगाया जाता है।

यह पढ़ें... जानिए कहां किस रुप में हुआ पांडवों का पुनर्जन्म, किस पुराण में है इसका वर्णन

*पीठ के बल सोने वाले लोग साहसी, सहनशील, मेहनती और धैर्यवान होते हैं। ऐसे लोगों में मुसीबतों का सामना करने की क्षमता होती है और ये परिस्थितियों से भागते नहीं हैं।

*अगर आप पूरी तरह से ढंककर सोते हैं और किसी एक तरीके से सोने के बजाए कहीं हाथ और कहीं पैर फैलाकर सोते हैं, तो इसका मतलब है कि आपका जीवन भी अस्त-व्यस्त है। और आप परिस्थियों का सामना कर रहे हैं।

*अपनी एक टांग पर दूसरी टांग को रखकर सोते हैं, तो इसका मतलब है कि आप सहनशील और संतुष्ट हैं और एक आदर्श जीवन जी रहे हैं। साथ ही आप त्याग और परोपकार करने वाले इंसान हैं।

*कुछ लोगों को सोते समय किसी चीज को पकड़कर या गले लगाकर सोने की आदत है तो ऐसे लोग विश्वास के पात्र होते हैं और एक अच्छे दोस्त साबित होते है।

यह पढ़ें... ये ज्योतिषीय उपाय आपके बच्चे को बनाएंगे बुद्धिमान, आज ही आजमाएं

*जो लोग सीधा सोते है वह एकदम शांत प्रकृति के होते हैं। पॉजिटिव सोच होती हैं । ऐसे लोग अपने हर काम को पूरे विश्वास के साथ करके सफलता को प्राप्त करते है और इनमे आत्मविश्वास की जरा सी भी कमी नही होती है।

इन लोगो के उत्साह में और प्रयासो में कभी कमी नही आती है और यही वजह है जिसके कारण ये लोग अपने जीवन में बहुत सारी उपलब्धियों को प्राप्त करते है।

*जो लोग एक साइड होकर सोते हैं, मतलब करवट लेकर सोने वाले व्यक्तियों को साफ़ सुथरा रहना और अच्छा भोजन करना बहुत ही पसंद होता है। साथ ही इन्हें कुछ नयी खोज करने का भी शौक होता है।

*कुछ लोग दोनों पैर जकड़कर सोते हैं, इसका मतलब है कि आप जीवन में संघर्षरत हैं। और हर आम और खास चीज के लिए आपको संघर्ष करना पड़ता है।

suman

suman

Next Story