16 नवंबर को सूर्य का महा-गोचर! मंगल की राशि में करेंगे प्रवेश; इन 4 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

Surya Gochar 2025: द्रिक पंचाग के मुताबिक 16 नवंबर 2025 (रविवार) को भगवान सूर्य 01.45 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस बार मंगल की राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 11 Nov 2025 10:22 AM IST
Surya Gochar 2025
X

Surya Gochar 2025

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का गोचर बेहद खास माना जाता है। 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे है। वृश्चिक की स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल है। सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने को वृश्चिक संक्रांति कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य सभी ग्रहों के राजा और पिता कहे जाते हैं।

द्रिक पंचाग के मुताबिक 16 नवंबर 2025 (रविवार) को भगवान सूर्य 01.45 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस बार मंगल की राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसका सीधा मतलब है कि सूर्य का मंगल के साथ योग बनेगा। जिसका प्रभाव कई राशियों पर भी पड़ेगा। आइए जानते है कि सूर्य के मंगल की राशि में गोचर के बाद अगले एक माह तक किन राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क राशि

सूर्य के गोचर करने का नकारात्मक प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर पड़ेगा। एक माह तक सूर्य गोचर की अवधि के दौरान कर्क राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मानसिक दबाव और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धन से जुड़ी योजनाओं पर किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी करीबी से भावनात्मक दूरी हो सकती है।

वृषभ राशि

सूर्य के गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों पर भी असर पड़ेगा। अहंकार या फिर जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अफसरों से मतभेद या फिर गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। टकराव की परिस्थितियां भी बन सकती है। ऐसे में मानसिक शांति बनाये रखें। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की जरूरत है।

मीन राशि

सूर्य गोचर के एक माह की अवधि के दौरान मीन राशि के जातकों को वाणी पर संयम रखना होगा। कार्यस्थल पर भी गलतफहमी की स्थितियां बन सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। पैसे को लेकर मित्र या रिश्तेदार से मतभेद हो सकता है। किसी से भी अनावश्यक बहस करने से बचें।

सिंह राशि

सूर्य गोचर का सिंह राशि के जातकों पर सीधा असर पड़ेगा। नौकरी में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। साथ ही मेहनत का उचित फल भी नहीं मिलेगा। किसी भी प्रोजेक्ट पर बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें। पारिवारिक मामलों में कठोर रवैया विवाद का कारण बन सकता है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story