TRENDING TAGS :
19 नवंबर को बन रहा ‘महा-संयोग’! सूर्य करेंगे शनि के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा
Surya Nakshatra Parivartan 2025: द्रिक पंचांग के मुताबिक 19 नवंबर को सूर्य अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और दो दिसंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी भगवान शनिदेव हैं।
Surya Nakshatra Parivartan 2025
Surya Nakshatra Parivartan 2025: ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन के सथ ही नक्षत्र में बदलाव भी करते रहते हैं। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन खास माना जाता है। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का सभी राशियों और दुनिया पर प्रभाव पड़ता है। द्रिक पंचांग के मुताबिक 19 नवंबर को सूर्य अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और दो दिसंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी भगवान शनिदेव हैं। वर्तमान समय में सूर्यदेव विशाखा नक्षत्र में हैं।
शनिदेव कर्म के कारक ग्रह हैं, वहीं सूर्य आत्मा और सफलता के प्रतीक हैं। इन दोनों ग्रहों का दुर्लभ योग कार्यक्षेत्र, धन और प्रतिष्ठा से जुड़ी उपलब्धियां दिला सकता है। भगवान सूर्य के शनि नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद इन तीन राशियों पर असर पड़ेगा। इन राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है और अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे।
सिंह
सूर्यदेव के नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद सिंह राशि के जातकों को लाभ होगा। रूके हुए कार्य की शुरूआत हो चुकी है। संतान से जुड़ी हुई खुशखबरी मिल सकती है। भविष्य को लेकर बनायी जा रही योजनाएं सफल होगीं। करियर में उन्नति का योग भी बनेगा।
मिथुन
सूर्यदेव के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों के भाग्य का उदय होगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा मिलने के आसार है। नौकरी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। वेतन बढ़ने का भी योग है। इसके साथ ही गृहस्थ जीवन खुशहाल बनेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के योग बनेंगे।
वृश्चिक
सूर्यदेव के शनि नक्षत्र में प्रवेश करने पर वृश्चिक राशि के जातकों पर खास असर पड़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे वृश्चिक राशि के युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत बेहतर होगी। नए लोगों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी। मन सकारात्मक राह की ओर बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। निवेश से काफी अच्छा मुनाफा होने के योग हैं।


