TRENDING TAGS :
Vastu Tips for Relationship: पति-पत्नी के बीच प्यार रहेगा अनलिमिटेड, सिर्फ इन वास्तु टिप्स का रखें ख्याल
Vastu Tips for Relationship: पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा, वैवाहिक जीवन सुखद रहें इसके लिए घर के वास्तु और बेडरुम के वास्तु का ख्याल रखें जानिए
Vastu Tips For Relationship: पहले जैसे पावरफुल कपल नहीं है आप, रिश्तों की गर्माहट अब नही रही, या कहें अब पहले जैसा प्यार नहीं है तो इसमें बाकी सब के साथ आपके घर का वास्तु भी कहीं कहीं जिम्मेदार होता है। इसकी वजह से कभी-कभी आपका रिश्ता अलगाव की तरफ भी जाने लगता है। ऐसे में अगर दिल में रिश्ता बचाने की चाहत है तो घर के हर कोने पर ध्यान दे कि कहां का वास्तु बिगड़ा है।
वास्तु के अनुसार, घर का कोना किसी न किसी पहलू को दर्शाता है और जब बात प्यार और पति-पत्नी की हो तो साउथ-वेस्ट यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे अहम मानी जाती है। वास्तु टिप्स है जिनको जरूर आजमाएं...
इस वजह से नहीं टिकता रिश्ता
बेडरूम में हमेशा बेड लकड़ी का हो इसका ध्यान रखें। बेड को दीवार से सटाकर रखें, लेकिन दोनों साइड से चलने की जगह हो ताकि बराबरी बनी रहे।गोलाकार या अर्धगोलाकार बेड पार्टनर के बीच दूरियाँ ला सकते हैं।बेड के सामने आइना नहीं रखें -बेड के ठीक सामने आइना होना वास्तु दोष है।यह ऊर्जा को वापस भेजता है और संबंधों में दोष और गलतफहमी बढ़ाता है।
बेडरूम को खुशबूदार रखें, ताजे फूल या रूम फ्रेशनर से रूम और घर का माहौल पॉजिटिव बनता है।
पति-पत्नी की मुस्कुराती तस्वीर को दक्षिण-पश्चिम दीवार पर लगाएं। यह यादों को जीवंत रखता है और रिश्ते में मिठास बनाए रखता है।
लाल रंग ऊर्जा और जुनून का प्रतीक है, गुलाबी रंग मुलायम भावनाओं और प्रेम को दर्शाता है,इन रंगों की बेडशीट, पर्दे या कुशन रिश्ते में रोमांस को जगाते हैं, डिवाइस नहीं, एक-दूसरे को दें समय, बेडरूम में टीवी, लैपटॉप और मोबाइल की भरमार रिश्तों में दूरी लाती है।
बेडरूम रखें साफ-सुथरा, ताकि मन भी साफ रहे,गंदगी और अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है।सप्ताह में एक बार गाय के घी का दीपक या सुगंधित धूप जलाएं, इससे घर शुद्ध होती है और रिश्तों में सामंजस्य आता है।
वास्तु के अनुसार पति-पत्नी का कमरा दक्षिण-पश्चिम दिशा में हो तो रिश्ते में स्थायित्व आता है। यह दिशा विश्वास, प्रतिबद्धता और गहराई का प्रतीक है। वहीं उत्तर-पूर्व दिशा में बेडरूम होने पर मानसिक अस्थिरता, शक और द्वंद्व बढ़ सकते हैं। घर की दक्षिण पश्चिम दिशा रिश्तों की स्टेबिलिटी और बॉन्डिंग से जुड़ी है, अगर इस दिशा में कुछ गड़बड़ हो-जैसे गंदगी, टूटी हुई चीजें या फिर टॉयलेट-तो रिश्तों में खटास आती है। इस दिशा में कोई टॉयलेट नहीं होना चाहिए, अगर है तो वास्तु से ठीक कर सकते है। इसके लिए उस दिवार पर पति-पत्नी की अच्छी सी फोटोज लगाए,
वहां डस्टबिन, झाड़ू या गंदगी न रखें, ये नकारात्मकता को बढ़ाते हैं। साउथ-वेस्ट दिशा में आप एक क्रिस्टल बॉल या गुलाबी रंग का कुछ शो-पीस भी रख सकते हैं, जो रोमांटिक एनर्जी बढ़ाता है।
इस कमरे में रोज़ साफ-सफाई का ध्यान रखें और किसी भी तरह की गंदगी न होने दें, रिश्ते सिर्फ बातों और तोहफों से नहीं चलते, उनके लिए हमें माहौल भी बनाना पड़ता है। घर में पॉजिटिव माहौल और सलीके से की गई सजावट, रिश्तों में मिठास लाने में बहुत मदद करती है। वास्तु के इन छोटी मोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने प्यार के रिश्ते में गुलाबियत ला सकते है। परिवार में रोमानियत भर सकते है।
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है


