दाने- दाने के लिए हो गए हो मोहताज? तो बस घर में इस जगह चुपके से रख दें ये 3 चीजें, 40 दिनों में फट जाएगा बैंक बैलंस!

Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी में सही दिशा और शुभ वस्तुएं रखने से घर में धन-धान्य, सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Akriti Pandey
Published on: 26 Oct 2025 1:06 PM IST (Updated on: 26 Oct 2025 1:07 PM IST)
Vastu Tips For Money
X

Vastu Tips For Money

Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र में घर और जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों में से एक महत्वपूर्ण उपाय तिजोरी से जुड़ा है। तिजोरी केवल धन रखने का स्थान नहीं है, बल्कि इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। यदि तिजोरी वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखी जाए और उसमें शुभ वस्तुएं रखी जाएँ, तो घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती और सुख-समृद्धि बनी रहती है। यहां हम तीन ऐसी वस्तुओं के बारे में चर्चा करेंगे, जिन्हें तिजोरी में रखने से जीवन में तरक्की और धन की वृद्धि होती है।

तिजोरी में जरूर रखें धनिया के दाने

वास्तु के अनुसार, तिजोरी में धनिया के दाने रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में पैसे से संबंधित परेशानियां कम होती हैं और धन की निरंतर वृद्धि होती है। इस उपाय के लिए आपको लाल कपड़ा लेना होगा और उसमें धनिया के दाने रखना होगा। इसके बाद इसे पोटली की शक्ल में बांधकर, कुमकुम और हल्दी का टीका लगाकर तिजोरी में रखना चाहिए। धनिया के दाने रखने से घर में आर्थिक स्थिरता आती है और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। यह उपाय न केवल पैसों की वृद्धि में सहायक है, बल्कि घर के सदस्यों के जीवन में सुख-शांति भी लाता है।

हल्दी वाला चावल रखना ना भूलें

तिजोरी में पीले चावल या हल्दी वाले चावल रखना भी बेहद शुभ माना गया है। इसके लिए कच्चे चावल में हल्दी मिलाएं, जिससे चावल पीले रंग के हो जाएँ। इसे पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखा जाता है। विशेष ध्यान रखें कि यह पोटली शुक्रवार के दिन तिजोरी में रखी जाए, क्योंकि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसा करने से तिजोरी में शुभता बनी रहती है और धन आपके पास लगातार रहता है। यह उपाय घर में धन-संपत्ति की वृद्धि के साथ-साथ जीवन में समृद्धि और तरक्की का मार्ग खोलता है।

तिजोरी में रखें सुपारी

तिजोरी में सुपारी रखना भी वास्तु के अनुसार बहुत शुभ माना जाता है। इसे रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और पैसों की कमी कभी नहीं होती। इस उपाय के लिए 3 या 5 साबुत सुपारी लें और उन्हें कलावे से बांधें, फिर रोली का टीका लगाकर शुक्रवार को तिजोरी में रखें। सुपारी रखने से न केवल आर्थिक स्थिरता आती है, बल्कि आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होते हैं। यह उपाय घर में धन की निरंतरता और शुभता बनाए रखने में मदद करता है।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Former Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.comakritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story