शादी के कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन की फोटो लगाना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु टिप्स और नियम

Vastu Rules For Wedding Card: आजकल शादी के कार्ड को यूनिक बनाने के लिए लोग कई डिज़ाइन ट्राई करते हैं, जैसे दुल्हा-दुल्हन की फोटो लगाना, लेकिन क्या यह सही है?

Akriti Pandey
Published on: 16 Nov 2025 3:11 PM IST
Vastu Rules For Wedding Card
X

Vastu Rules For Wedding Card

Vastu Rules For Wedding Card: हिंदू धर्म में शादी जैसी शुभ और मांगलिक गतिविधि की शुरुआत शादी के कार्ड से होती है। इसे विवाह का निमंत्रण भी कहा जाता है। शादी के कार्ड के माध्यम से परिवार और मित्र नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए समारोह में शामिल होने का न्योता देते हैं। इसलिए शादी का कार्ड न केवल सूचना का साधन है, बल्कि यह शुभ अवसर की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। आजकल शादी के कार्ड डिज़ाइन में काफी इनोवेशन देखने को मिल रहा है। बाजार में तरह-तरह के कार्ड उपलब्ध हैं और लोग अपनी पसंद और थीम के अनुसार इसे डिजाइन करवा सकते हैं। कार्ड में पारंपरिक रंगों और डिज़ाइनों के साथ-साथ आधुनिक एलिमेंट्स का भी इस्तेमाल किया जाता है।

शादी के कार्ड पर दुल्हा-दुल्हन की फोटो

अभी के समय में शादी के कार्ड पर दुल्हा-दुल्हन की फोटो लगाना एक ट्रेंड या फैशन बन गया है। लोग इसे अपनी शादी को व्यक्तिगत और खास बनाने के लिए करते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार यह गलत माना गया है। वास्तु शास्त्र में ऐसा करने को अशुभ बताया गया है क्योंकि इससे वर-वधु को “नजर दोष” लग सकता है। नजर दोष के कारण वैवाहिक जीवन की शुरुआत में खटास और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए शादी के कार्ड पर गलती से भी दुल्हा-दुल्हन की फोटो नहीं लगाना चाहिए। इस नियम का पालन करने से विवाह की शुरुआत शुभ और सकारात्मक ऊर्जा के साथ होती है।

शादी के कार्ड के वास्तु नियम

शादी का कार्ड छपवाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले, कार्ड का रंग महत्वपूर्ण है। वास्तु अनुसार शादी के कार्ड का रंग हमेशा लाल, पीला, केसर या सफेद होना चाहिए। ये रंग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और शुभ अवसर के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। आमतौर पर शादी के कार्ड पर भगवान गणेश की फोटो भी छपाई जाती है ताकि विवाह में कोई विघ्न न आए। लेकिन इसका इस्तेमाल भी सावधानी से करना चाहिए। लोग शादी के कार्ड का उपयोग होने के बाद उसे फेंक देते हैं, जिससे भगवान गणेश का अपमान माना जा सकता है। इसलिए बेहतर है कि कार्ड पर भगवान गणेश की फोटो नहीं छपवाएं या उसे सम्मानपूर्वक संभाल कर रखें।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नही करता है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story