×

इन 5 राशियों को आज का दिन देगा बेहतर परिणाम,पढ़िए 8 जनवरी का राशिफल

माह पौष, पक्ष-शुक्ल ,पक्ष,वार-बुधवार,तिथि-त्रयोदशी,नक्षत्र- , राहुकाल-12:22 - 13:58, सूर्योदय-7.20 ,सूर्यास्त-17:35 । आज प्रदोष का व्रत है इस व्रत को करने से संतान स्वस्थ रहती है। इसमें भगवान शिव पार्वती समेत गणेश कार्तिक की पूजा होती है।

suman
Published on: 8 Jan 2020 12:18 AM GMT
इन 5 राशियों को आज का दिन देगा बेहतर परिणाम,पढ़िए 8 जनवरी का राशिफल
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

जयपुर: माह पौष, पक्ष-शुक्ल ,पक्ष,वार-बुधवार,तिथि-त्रयोदशी,नक्षत्र- , राहुकाल-12:22 - 13:58, सूर्योदय-7.20 ,सूर्यास्त-17:35 । आज प्रदोष का व्रत है इस व्रत को करने से संतान स्वस्थ रहती है। इसमें भगवान शिव पार्वती समेत गणेश कार्तिक की पूजा होती है।

मेष बुधवार के दिन हर प्रकार से आनंदित रहेगा। तन और मन दोनों की दृष्टि से जातक स्वस्थ रहेंगे। परिवार व दोस्तों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक सुख और संतोष की अनुभूति होगी। मन में संवेदनशीलता बढे़गी।

वृष बुधवार के दिन अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर कीजिएगा। विदेश से यात्रा या शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। साधारणतया स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। घरेलू उपकरणों पर व्यय होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा।

मिथुन बुधवार के दिन शुभफलदायी रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। जीवन रसमय रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी से बचें।

कर्क बुधवार के दिन सावधानी बरतें।जातक अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। किसी भी बात से मन दुखी हो सकता है एवं जातक के भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पढ़ाई करनेवालों के लिए दिन मध्यम रहेगा। संपत्ति सम्बंधित कोई भी काम करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें। महिलाओं से दूर रहने का प्रयत्न करें। नौकरी व बिजनेस में तनाव बना रहेगा।

सिंह बुधवार के दिन जातक का उत्साह बढेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कला व रचनात्मकता में नया कुछ करेंगे। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। सकता है। घर में परिवारजन विशेषकर माता के साथ तालमेल में वृद्धि होगी। प्रवास के आयोजन की संभावना है। परिवार के साथ आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान दें।

यह पढ़ें...जनवरी में जन्मे लोगों से करनी है शादी तो यहां जानिए कैसा होता है उनका स्वभाव

कन्या बुधवार के दिन लाभदायी रहेगा । यश, कीर्ति व लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। विशेषकर महिला मित्रों से लाभ होंगे। बिजनेस में आय की वृद्धि होने की संभावना है। किसी पर्यटन स्थल पर धूमने जा सकते हैं। संतान को शुभ समाचार मिलेंगे। दांपत्यजीवन में सुख एवं संतोष की अनुभूति करेंगे। लाभ मिलेगा। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती हैं। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा।

तुला बुधवार के दिन मिश्र फलदायी रहेगा। आज थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। धनोपार्जन की योजना पहले नष्ट होता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ प्रतीत होगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यवसाय के स्थान में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिल पाएगा। परिवारजनों के साथ समय आनंद से बीतेगा।

वृश्चिक बुधवार के दिन आपको अत्यंत सावधानीपूर्वक रहें। कोई भी नए काम एवं व्याधियों के उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण मानसिक स्थिति व्याकुल रहेगी। वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर संयम जरुरी है। अनैतिक कार्यों और सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। सेहत के मामले में संभलकर रहें। प्रेम में भी अलगाव है।

धनु बुधवार के दिन शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे, बिजनेस में रुकावट खडी होगी। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वाद-विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। अधिकारीयों से असहयोग मिलेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

यह पढ़ें...जीवन में इन 9 ग्रहों का महत्व, जानिए किस ग्रह के अशुभ प्रभाव से मनुष्य होता है पागल

मकर बुधवार के दिन काल्पनिक रहेंगे। पढ़ाई करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय संबंध के लिए अच्छा दिन है। स्वभाव में संयम व मधुरता बनाए रखें। बिजनेस में लाभ मिलेगा। नौकरी के संबंध में अत्यधिक लाभ होगा। रचनात्मकता के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

कुंभ बुधवार को विविध कारको से जातक के बिजनेस में वृद्धि होगी। कई स्रोतो से धनलाभ का प्रबल योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारों में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलना-जुलना होगा। सेहत अच्छा रहेगा। समाज में सम्मान प्राप्त होंगे। नए कपड़ें की खरीदी के योग हैं।

मीन बुधवार के दिन कार्य की सफलता के लिए आज शुभ है, अपने काम की वजह से यशस्वी बनेंगे। व कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी में सहकर्मियों के सहयोगपूर्वक कार्य संपन्न कर सकेंगे । काम के सम्बंध में धन का व्यय होगा। घर में संतान सुख मिलेगा।

suman

suman

Next Story