TRENDING TAGS :
Royal Enfield Hunter 350 Color: नए कलर के साथ लॉन्च हुई Royal Enfield Hunter 350, जानें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield Hunter 350 Color: रॉयल एनफील्ड की ओर से कई सेगमेंट में बाइक्स को सेल किया जाता है। निर्माता की ओर से 350 सीसी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Hunter 350 को नए कलर में लॉन्च किया गया है।
Royal Enfield Hunter 350 Color(photo-social media)
Royal Enfield Hunter 350 Color: रॉयल एनफील्ड की ओर से कई सेगमेंट में बाइक्स को सेल किया जाता है। निर्माता की ओर से 350 सीसी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Hunter 350 को नए कलर में लॉन्च किया गया है। चलिए इस बाइक को किस रंग के साथ लॉन्च किया गया है। किन वेरिएंट्स में नए कलर उपलब्ध करवाया जाएगा। किस प्राइस पर नए कलर वाली हंटर 350 को खरीदा जा सकता है, सभी पर नजर डालते हैं।
नए कलर में लॉन्च हुई Royal Enfield Hunter 350
रॉयल एनफील्ड की ओर से हंटर 350 को नए कलर में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे ग्रेफाइट ग्रे कलर में इसे लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही इसमें नियॉन येलो कलर के इंसर्ट्स भी शामिल किए गए हैं। रॉयल एनफील्ड की ओर से हंटर 350 में 349 cc का सिंगल-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड J-सीरीज इंजन दिया गया है। इंजन के साथ बाइक को पांच स्पीड ट्रांसमिशन उपलब्ध है।
मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो बाइक में LED हेडलाइट, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, एसएमएस और कॉल अलर्ट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ड्यूल चैनल एबीएस, 160 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, सिंगल सीट और स्लिप और असिस्ट क्लच जैसे फीचर्स दिए गए है। रॉयल एनफील्ड की ओर से नए कलर के साथ ही इस बाइक को सात कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें ग्रेफाइट ग्रे कलर को मिड वेरिएंट में ही शामिल किया गया है।
जानें कीमत
रॉयल एनफील्ड की ओर से हंंटर 350 के नए कलर को 1.76 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइस पर लॉन्च किया गया है। इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। साथ ही इसमें आपको कई ऑफर भी देखने को मिलेंगे, बाइक नए कलर के साथ बेहद जबरदस्त लग रही है। आप भी इन कलर्स का लाभ उठा सकते है और इस नए वेरिएंट को सही कीमत में खरीद सकते हैं।


