Neeraj Chopra Bought Audi RS Q8: स्टार जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने खरीदी लक्ज़री कार, देखें खासियत

Neeraj Chopra Bought Audi RS Q8: गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा स्पोर्ट्स प्लेयर के साथ-साथ लक्सरी कारों के भी शौकीन है।

Anjali Soni
Published on: 26 May 2025 4:34 PM IST
Neeraj Chopra Bought Audi RS Q8
X

Neeraj Chopra Bought Audi RS Q8(photo-social media)

Neeraj Chopra Bought Audi RS Q8: गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा स्पोर्ट्स प्लेयर के साथ-साथ लक्सरी कारों के भी शौकीन है। उन्होंने हाल ही में Audi RS Q8 Performance का कस्टमाइज वर्जन खरीदा है, जिसकी कीमत इस समय 3 करोड़ से भी ज्यादा है। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने अपने करियर का पहला 90 मीटर से अधिक का थ्रो किया था। इसके बाद से नीरज चोपड़ा का नाम हर किसी की जुबान पर है, इस कार को खरीदने के बाद नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने लिखा, "अन्य बच्चों की तरह मुझे भी हमेशा से कारों का शौक रहा है, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा पल भी सच हो सकता है."

कार की परफॉरमेंस

नीरज चोपड़ा की Audi RS Q8 Performance कोई आम कार नहीं बल्कि जबरदस्त फीचर्स और डिज़ाइन का कॉम्बो है। इस गाड़ी को नीरज चोपड़ा के लिए कस्टमाइज किया गया है। जिसके बाद यह कार और भी ज्यादा महंगी हो जाती है, इस कार में ब्लू कलर के लेजर हेडलाइट्स लगाई गई हैं, जो कि 600 मीटर तक की विजिबिलिटी देगी। इसके साथ ही ब्रेक कैलिपर्स को भी ब्लू कलर में कलर किया है, जिससे इसका लोग और भी जबरदस्त हो गया है।

जानें कार के इंजन और परफॉर्मेंस की डिटेल

Audi RS Q8 Performance SUV में 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन देखने को मिलता है, जो 645bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क जनरेट देगा। यह कार कुछ 3.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा सकती है। इसकी टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस लेटेस्ट कार में Quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है। जो हर एक ड्राइव को एडवेंचर में बदलने वाला है।

देखें इसकी प्राइस

इस लग्जरी कार की कीमत की बात करें तो बेस मॉडल 2.5 करोड़ (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है, परन्तु नीरज चोपड़ा ने कस्टमाइज वर्जन खरीदा है तो इसकी कीमत 3 करोड़ रुपये तक है। इस कार में एक्सक्लूसिव कलर पैकेज, इंटीरियर कस्टमाइजेशन और एडवांस लाइटिंग टेक्नोलॉजी शामिल है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story