TRENDING TAGS :
अनंत सिंह की बेटी की शादी का कार्ड VIRAL, 5 दिन तक जश्न; जानिए कब होगी हल्दी और कब आएगी बारात
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding Card: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी का कार्ड सामने आया है। 20 नवंबर से तिलक और अन्य रस्में शुरू होंगी, जबकि 25 नवंबर को ऋषिकेश के साथ विवाह होगा। जानिए शादी का पूरा शेड्यूल और खास तैयारियां।
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding Card
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding Card: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। शादी को खास बनाने के लिए परिवार की ओर से बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी बीच शिवांगी की शादी का कार्ड सामने आया है, जिसमें विवाह से जुड़ी सभी प्रमुख रस्मों की तारीख और कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। कार्ड के मुताबिक, शादी की शुरुआत 20 नवंबर से होगी, जबकि 25 नवंबर को शिवांगी अपने होने वाले पति ऋषिकेश के साथ सात फेरे लेंगी। यह भव्य आयोजन अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां स्थित आवास पर होगा।
20 नवंबर को तिलक से शुरू होंगे शादी के कार्यक्रम
कार्ड में दी गई जानकारी के अनुसार, शिवांगी सिंह की शादी की रस्में 20 नवंबर 2026, शुक्रवार से शुरू होंगी। इस दिन शुभ फलदान और तिलक का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही घर में शादी की औपचारिक तैयारियों और उत्सव का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के शामिल होने की उम्मीद है।
23 नवंबर को होगी हल्दी
शादी से पहले होने वाली रस्मों के लिए भी अलग-अलग दिन तय किए गए हैं। 23 नवंबर 2026 को शिवांगी की हल्दी की रस्म होगी। इसके अगले दिन यानी 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में परिवार के लोगों और करीबी रिश्तेदारों के शामिल होने की संभावना है।
25 नवंबर को ऋषिकेश के साथ सात फेरे लेंगी शिवांगी
शादी के कार्ड के अनुसार, 25 नवंबर 2026, बुधवार को विवाह का मुख्य कार्यक्रम होगा। इसी दिन शिवांगी सिंह अपने होने वाले पति ऋषिकेश के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगी। शादी का आयोजन पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में स्थित अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में होगा। इस हाई-प्रोफाइल शादी में कई खास मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
कई बीघे जमीन पर बन रहे पंडाल
बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए अनंत सिंह के परिवार ने खास इंतजाम किए हैं। समारोह स्थल की सजावट के लिए विदेश से फूल मंगवाए जा रहे हैं। वहीं, मेहमानों के स्वागत और शादी के अलग-अलग कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कई बीघे जमीन पर बड़े-बड़े पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। मेहमानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाने-पीने, ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


