तिलक हो गया लेकिन अब बेटी शादी से पहले अनंत सिंह क्यों हुए दुखी? बोले- सब कुछ पर पानी फिर गया

मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है, लेकिन बिहार में हो रही बारिश ने तैयारियों की चिंता बढ़ा दी है।

Sachin Singh
Published on: 22 Nov 2026 5:18 PM IST
तिलक हो गया लेकिन अब बेटी शादी से पहले अनंत सिंह क्यों हुए दुखी? बोले- सब कुछ पर पानी फिर गया
X

Anant Singh: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है। इसके लिए नदावां स्थित उनके पैतृक गांव में भव्य इंतजाम किए जा रहे हैं। मेहमानों के स्वागत से लेकर खाने-पीने और मनोरंजन तक की खास व्यवस्था की गई है। लेकिन मौसम ने इन तैयारियों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से अनंत सिंह की चिंता बढ़ गई है। News18 से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपनी तरफ से शादी की पूरी तैयारी की थी, लेकिन बारिश ने सारी तैयारियों को प्रभावित कर दिया है।

अनंत सिंह ने बताया कि शादी में 16 मेहमान हेलीकॉप्टर से आने वाले हैं। उनके उतरने के लिए खास इंतजाम किया गया था, लेकिन बारिश के कारण जमीन की मिट्टी गीली हो गई है। ऐसे में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में परेशानी आ सकती है। सिर्फ हेलीकॉप्टर ही नहीं, शादी में होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता पर भी बारिश का असर पड़ सकता है। इस प्रतियोगिता के लिए कई घोड़े पहले ही नदावां पहुंच चुके हैं। खास बात यह है कि घुड़दौड़ जीतने वाले घुड़सवार को थार गाड़ी इनाम में दी जानी है। हालांकि, मैदान में कीचड़ और गीली मिट्टी के चलते प्रतियोगिता कराना मुश्किल हो सकता है। अनंत सिंह को उम्मीद है कि मौसम साफ होते ही तैयारियां फिर से रफ्तार पकड़ लेंगी।

शादी में 4 लाख मेहमानों के पहुंचने का अनुमान

अनंत सिंह की बेटी की शादी को बिहार की बड़ी शादियों में से एक माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस समारोह में करीब 4 लाख मेहमान पहुंच सकते हैं। मेहमानों के लिए कई एकड़ जमीन पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। वहीं, वीआईपी मेहमानों के लिए हेलीकॉप्टर से आने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए समारोह स्थल के आसपास हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं।

शादी से पहले तिलक समारोह में अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये कीमत की लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है। इस महंगी गाड़ी की भी काफी चर्चा हुई थी।

चक्रवाती तूफान के असर से बिहार में बारिश

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान के असर से बिहार के कई जिलों में मौसम बिगड़ा हुआ है। पटना, पूर्णिया और मुंगेर समेत कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। सर्दी के मौसम में अचानक हुई बारिश से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

फिलहाल नदावां गांव में शादी की तैयारियों से जुड़े लोग मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि 25 नवंबर को होने वाली इस शाही शादी से पहले बारिश रुकती है या नहीं और हेलीकॉप्टर लैंडिंग से लेकर घुड़दौड़ तक के इंतजाम तय योजना के मुताबिक हो पाते हैं या नहीं।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story